वायरल न्यूज़

विदेशी महिला ने चखा 'फायर पान' का स्वाद, खाते ही दिया ऐसा रिएक्शन वीडियो हो गया वायरल

Viral Video: इस वीडियो में एक विदेशी महिला पर्यटक भारत के प्रसिद्ध 'फायर स्ट्रीट फूड' यानी जलते हुए पान का आनंद लेती नजर आ रही हैं। फायर पान खाने के बाद महिला जिस तरह का रिएक्शन देती है, उसने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया।

Image

विदेशी महिला ने चखा 'फायर पान' का स्वाद (तस्वीर साभार- @oliwia_petryna)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं भारत का स्ट्रीट फूड अपनी विविधता, चटपटे स्वाद और अनोखे प्रयोगों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। देश के नुक्कड़-चौराहों पर मिलने वाले व्यंजनों की बात ही कुछ और है, और जब इसमें थोड़ा रोमांच और खतरा जुड़ जाए, तो वह सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी महिला भारत के मशहूर 'फायर पान' को ट्राई करती नजर आ रही है। जिस अंदाज में महिला पान का स्वाद चखती है, उसने सोशल मीडिया पर अलग माहौल बना दिया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    वीडियो की शुरुआत एक ठेले के पास होती है जहां पारंपरिक तरीके से सजे पान में आग लगाई जाती है। विदेशी पर्यटक महिला जब इस जलते हुए पान को देखती है, तो उनके चेहरे के भाव देखने लायक होते हैं। उत्सुकता और डर के मिले-जुले अहसास के साथ वह पहले तो पीछे हटने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर दुकानदार के कहने पर पूरी हिम्मत जुटाकर इसे अपने मुंह में डालने के लिए तैयार हो जाती हैं। जैसे ही वह जलते हुए पान को अपने मुंह में रखती हैं, कैमरे पर उनके हैरान करने वाले एक्सप्रेशंस कैद हो जाते हैं। आग बुझने के बाद पान के ठंडे और मिंट वाले स्वाद के साथ उसका अनोखा अनुभव उनके चेहरे पर साफ झलकता है। देखें वीडियो...

    विदेशी महिला का रोमांचक अंदाज

    वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वह हंसते हुए अपने इस रोमांचक अनुभव को साझा करती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को oliwia_petryna नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं और भारतीय स्ट्रीट फूड के इस क्रेज पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article