वायरल न्यूज़

सफर ऐसा जो जिंदगी बदल दे! मुंबई के इस अनोखे ऑटो रिक्शा में मिलती है VIP सुविधाएं, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऑटो का वीडियो वायरल हो रहा है, जो किसी चलती-फिरती जन्नत से कम नहीं है। ऑटो में यात्रियों के लिए कई शानदार सुविधाएं मुफ्त कर रखी हैं। यात्रियों को ठंडा पानी, बिस्किट और चिप्स जैसी चीजें बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं।

Image

ऑटो वाले ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @flyingcouple10)

Viral Video: मायानगरी मुंबई अपनी तेज रफ्तार और व्यस्त जिंदगी के लिए जानी जाती है, लेकिन इसी शहर में कुछ ऐसे लोग भी रहते हैं जो अपनी नेकी से इस दुनिया को थोड़ा और खूबसूरत बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी इस शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आलम ये है कि एक ऑटो वाला लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

    वायरल वीडियो में नजर आने वाला यह ऑटो रिक्शा आम ऑटो से बिल्कुल अलग है। इसे अंदर से बहुत ही खूबसूरती और प्यार से सजाया गया है। इस ऑटो के ड्राइवर हबीब शेख ने अपने यात्रियों के लिए इसमें कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं दे रखी हैं, जो हर किसी का दिल जीत रही है। ऑटो चालक का कहना है कि वे सवारी को कहीं भी जाने के लिए कभी मना नहीं करते हैं।उनके ऑटो में बैठने वाले यात्रियों के लिए ठंडा पानी, बिस्किट और चिप्स जैसी चीजें पूरी तरह से मुफ्त होती हैं। इतना ही नहीं रात के समय किसी भी नए या फंसे हुए व्यक्ति की मदद के लिए उन्होंने अपनी संपर्क आईडी और नंबर की व्यवस्था की है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचा सकें। इस ऑटो की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें ड्राइवर साहब ने मूक और बेसहारा जानवरों के लिए सूखा खाना और जरूरी दवाइयां भी साथ रखी हुई हैं। ऑटो के अंदर किस तरह का नजारा है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    ऑटो वाले ने जीता लोगों का दिल

    इस ऑटो को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। इतना ही नहीं ऑटो वाले की जमकर तारीफ भी कर रहे होंगे। वीडियो में नजर आने वाले यात्रियों ने इस ऑटो की सजावट, देशभक्ति के प्रतीक तिरंगे और ड्राइवर की दरियादिली की जमकर तारीफ की है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और यूजर इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील कर रहे हैं ताकि इस नेक इंसान की अच्छाई दूर-दूर तक पहुंच सके। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को flyingcouple10 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article