Virat Kohli Ka Video: क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया। उनके इस फैसले से फैंस हैरान रह गए। किसी को भी इसका अंदाजा नहीं था कि कोहली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। हजारों लाखों फैंस ने उनसे अपने फैसले पर फिर विचार करने की अपील की। इनमें कुछ क्रिकेट प्रेमियों को उनके संन्यास से इतना दुख हुआ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट ही ना देखने की बात कह डाली।
एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ दिखे विराट
अभी सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो खूब छाया हुआ है। इसमें विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। कोहली एयरपोर्ट से बाहर आते हैं तभी एक फैन अपना ध्यान कोहली की तरफ आकर्षित करता है। शख्स कोहली से कहता है कि उन्होंने गलत किया है। इसपर विराट चौंकते हुए पूछते हैं। अब शख्स कहता उन्होंने संन्यास क्यों लिया? उनके रिटायरमेंट की वजह से अब वो क्रिकेट ही नहीं दिखेगा।
परेशान हो गए कोहली
वीडियो में ये हिस्सा खूब मजेदार लगता है। मगर कोहली उसके सवाल को बुरी तरह नजर अंदाज करते हैं और आगे बढ़ने लगते हैं। शख्स फिर अपनी बात दोहाता है कि विराट की वजह से ही टेस्ट मैच देखता है। कोहली अब झल्लाते हुए कहते हैं, 'जाने दो...थोड़ी जगह दो।'
यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
मालूम हो कि क्रिकेट फैन और विराट कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर Manav Manglani नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
