वायरल न्यूज़

इतनी छोटी उम्र में ऐसी भक्ति! नन्ही भक्त की पूजा ने मचाई धूम, बार-बार देखेंगे ये क्यूट VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस प्यारे वीडियो में एक नन्ही बच्ची बेहद मासूम अंदाज में पूजा करती नजर आ रही है। बच्ची की श्रद्धा, मासूमियत और पूजा करने का प्यारा तरीका लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

बच्ची की भक्ति (तस्वीर साभार- @cut_iepieaaradhya)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इस कड़ी में इन दिनों एक नन्ही बच्ची का ऐसा ही प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची जिस मासूमियत और श्रद्धा के साथ पूजा करती दिखाई दे रही है, उसे देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। इतना ही नहीं इस क्यूट वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

    अक्सर लोग कहते हैं बच्चे भगवान के रूप होते हैं। क्योंकि, उनके अंदर ना तो कोई भेद-भाव होता है और ना ही कोई झल-कपट होता है। कई बार बच्चे अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, कई बार कुछ बच्चे ऐसी हरकत भी कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में नन्ही बच्ची पूजा-पाठ के माहौल में बेहद मासूम अंदाज में नजर आती है। उसके चेहरे की मासूमियत और पूजा करने का प्यारा तरीका लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। बच्ची को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह पूरी श्रद्धा के साथ भगवान की भक्ति में लीन है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    बच्ची की मासूम अदाएं और पूजा के दौरान उसके एक्सप्रेशन वीडियो को और भी खास बना देते हैं। उसकी उम्र भले ही छोटी है, लेकिन पूजा के प्रति उसका उत्साह देखने लायक है। यही मासूम अंदाज अब सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बच्ची की मासूमियत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उसे 'नन्ही भक्त' कह रहा है , तो कोई उसकी प्यारी पूजा को देखकर भावुक हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि बच्चों की ऐसी मासूम भक्ति और प्यारी हरकतें दिन बना देती हैं। तो इस क्यूट वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article