वायरल न्यूज़

Viral Video: पोते ने कहा- 'दादी, मोदी जी का फोन आया है!' फिर दादी ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया

Viral Video: एक पोते ने अपनी दादी के साथ ऐसा मजेदार प्रैंक किया कि वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मुस्कुराने लगे। पोते ने मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो चलाकर दादी से कहा कि मोदी जी का फोन आया है। दादी ने बिना किसी शक के फोन थाम लिया और स्क्रीन पर दिखाई दे रहे वीडियो से बातचीत करने लगीं।

Image

पोते ने किया दादी से प्रैंक (तस्वीर साभार-@MauryaAlka76391)

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में कभी-कभी ऐसे पल देखने को मिल जाते हैं, जो बिना किसी बड़ी कहानी के सीधे दिल छू जाते हैं। इन दिनों एक दादी और उनके पोते का ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पोते ने अपनी दादी के साथ एक मासूम-सा प्रैंक (Prank Video) किया, लेकिन दादी का रिएक्शन इतना प्यारा था कि अब लोग उनकी सादगी के कायल हो रहे हैं। दरअसल, पोते ने मोबाइल फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो चलाया और दादी से मजाकिया अंदाज में कहा कि 'मोदी जी का फोन आया है।' दादी ने पोते की बात पर भरोसा कर लिया और फोन अपने हाथ में ले लिया। इसके बाद जो हुआ, वह देखने लायक था।

    दरअसल, स्क्रीन पर वीडियो चल रहा था और दादी मासूमियत के साथ उसे देखकर ऐसे बात करने लगीं, जैसे सचमुच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी फोन पर बातचीत हो रही हो। उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और अपने सहज अंदाज में बारिश का जिक्र भी किया। पोते ने जब उनसे पूछा कि मोदी जी किस भाषा में बात कर रहे हैं, तो दादी ने भी बड़े भरोसे से जवाब दिया। वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा तब आता है, जब पोता अपनी शरारत को आगे बढ़ाते हुए दादी से कहता है कि अब फोन रख दीजिए, काफी देर बात हो गई। यह सुनकर दादी के चेहरे पर आई मुस्कान ने पूरे वीडियो को और भी क्यूट बना दिया। इस पूरे प्रैंक में सबसे खास बात दादी की मासूमियत और उनकी सहज प्रतिक्रिया रही। पोते का मजाक भले ही कुछ सेकंड का था, लेकिन दादी का भोला अंदाज इंटरनेट यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी था। देखें वीडियो...

    पोते ने दादी से किया अनोखा मजाक

    अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स दादी की सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स को यह वीडियो इसलिए भी पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें किसी को परेशान करने के बजाय परिवार के बीच होने वाली एक हल्की-फुल्की शरारत और दादी-पोते के प्यारे रिश्ते की झलक देखने को मिलती है। आपको यह वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article