देश

Jaanmoni Das: PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी, ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर जानमोनी दास पर FIR

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने अशांति फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

Image

ट्रांसजेंडर इन्फ्लुएंसर जानमोनी दास और पीएम मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चर्चित ट्रांसजेंडर मेकअप आर्टिस्ट और रियलिटी शो में भाग ले चुकी जानमोनी दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।कोझिकोड साइबर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नव्या हरिदास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने अशांति फैलाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के इरादे से विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और धारा 356(2) (आपराधिक मानहानि), तथा केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) (बार-बार या अवांछित संचार के माध्यम से उपद्रव फैलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

'उनका इरादा किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का नहीं था'

यह मामला प्रधानमंत्री मोदी और उनके माता-पिता को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों के लिए जानमोनी की ओर से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के एक दिन बाद दर्ज किया गया है।जानमोनी ने कहा था कि उनका इरादा किसी को जानबूझकर ठेस पहुंचाने का नहीं था।इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में दास ने कहा कि यदि उनकी टिप्पणी से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि ऐसा बयान देने से पहले उन्हें तथ्यों की पुष्टि कर लेनी चाहिए थी।

'...हो सकता है कि मैं मलयालम में अपनी बात ठीक तरह से नहीं रख पाई'

नयी दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर मीडिया के एक वर्ग से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दास की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था, जिसके बाद उनकी तीखी आलोचना हुई।दास ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए नए वीडियो में कहा, 'मेरे वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मुझे अंदाजा नहीं था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। मैंने दिल्ली के प्रदर्शन से संबंधित एक वीडियो देखने के बाद प्रतिक्रिया दी थी और मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दिया था। हो सकता है कि मैं मलयालम में अपनी बात ठीक तरह से नहीं रख पाई।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!