साउथ मूवीज

Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie

भारत की आन-बान-शान प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत लौट आई हैं। वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी की शूटिंग के लिए आई हैं।

Image

Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie

भारत की मिट्टी से उठकर ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्यारी सी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ भारत पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ देर पहले ही भारत के मशहूर हैदराबाद शहर में पहुंची, जहां वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जब ये पावर कपल अपनी बेटी मालती के साथ बाहर आ रहा था तब मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया। प्रियंका और निक की प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं क्योंकि ये दोनों बहुत कम ही भारत आते हैं।

Priyanka Chopra शूट करेंगे Varanasi

भारतीय अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से विदेश में ही रह रही हैं। जब से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा है, तब से भारतीय फिल्मों से दूर हो गई हैं। वो बहुत ही कम भारतीय फिल्मों में दिखाई देती हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने एसएस राजामौली की वाराणसी साइन की थी, जिसे शूट करने के लिए वो भारत आई हैं। महेश बाबू स्टारर वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा का अहम किरदार है, जिसके लिए वो लगातार भारत आ रही हैं। इसी बहाने उनके फैंस को उनके दर्शन हो रहे हैं।

Malti Marie को गोद में लिए दिखे Nick Jonas

हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) एक केयरिंग पति हैं, जो पत्नी और बेटी का ख्याल दिल से रखते हैं। आज भी जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर पहुंची तब निक जोनस अपनी बेटी मालती को गोद में लिए दिखे। निक की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर चर्चा में हैं और लोग इन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोग लगातार निक की तारीफ कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि वो हसबैंड नम्बर 1 हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "देसी गर्ल किस्मत की तो धनी हैं... वरना निक जोनस जैसी पति इतनी आसानी से नहीं मिल पाता है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article