Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कई वीडियो पर तो लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में कैलिफोर्निया के सांता क्रूज स्थित सीब्राइट बीच पर एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं। समुद्र में उठ रही बेहद तेज लहरों की चपेट में आकर करीब 10 साल का एक बच्चा अचानक बहकर खतरनाक लहरों के बीच पहुंच गया। देखते ही देखते बच्चा मुश्किल में फंस गया और किनारे खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। फिर 16 साल का 'हीरो' वहां मसीहा बनकर पहुंचा और बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।
जानकारी के मुताबिक, तेज लहरों ने बीच पर मौजूद लोगों को अचानक चौंका दिया। वायरल वीडियो में नजर आता है कि बच्चा उफनते पानी के बीच खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था। हालात लगातार बिगड़ते देख वहां मौजूद 16 साल के एक लाइफगार्ड ने तुरंत मोर्चा संभाला। किशोर लाइफगार्ड बिना समय गंवाए समुद्र की तेज लहरों के बीच पहुंच गया और बच्चे तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। लहरों का दबाव काफी तेज था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी। कुछ ही देर में एक अन्य लाइफगार्ड और आसपास मौजूद लोगों ने भी बचाव अभियान में मदद की। आखिरकार बच्चे को सुरक्षित किनारे तक लाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले लोग 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ कर रहे हैं। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे एरिक ट्रंप ने भी प्रतिक्रिया दी और किशोर लाइफगार्ड की बहादुरी की सराहना करते हुए उसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने की बात कही। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
