वायरल न्यूज़

Viral Video: उम्र छोटी, हौसला फौलादी! जवानों के सामने बच्चे ने लगाए ताबड़तोड़ पुश अप, स्वैग ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जवानों के सामने पूरे जोश के साथ पुश-अप मारता हुआ नजर आ रहा है। बच्चे का आत्मविश्वास और जोश देखकर आसपास मौजूद लोग भी प्रभावित नजर आते हैं।

Image

इसे कहते हैं छोटा पैकेट बड़ा धमाका... (तस्वीर साभार- @hashnain509)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक हैरतअंगेज नजारे देखने को मिल जाते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारों पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे ने जवानों के सामने ताबड़ोतड़ पुश अप और हैरतअंगेज कारनामा करके महफिल लूट ली। आलम ये है कि लोग बच्चे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बच्चा जवानों के सामने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ पुश-अप करता नजर आ रहा है। बच्चे का अंदाज देखकर ऐसा लगता है मानो वह किसी फिटनेस टेस्ट की तैयारी कर रहा हो। जवानों की मौजूदगी के बीच बच्चा जमीन पर उतरता है और पुश-अप लगाना शुरू कर देता है। नन्हे बच्चे का यह जोश देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित नजर आते हैं। सबसे खास बात यह है कि बच्चा पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना दमखम दिखाता है और उसका यह अंदाज कैमरे में कैद हो जाता है। जवानों के सामने बच्चे की यह छोटी-सी कोशिश अब इंटरनेट पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे के जोश और आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए मजेदार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उसे 'छोटा कमांडो' कहा, तो कोई उसके जोश को देखकर बोला- 'उम्र छोटी है, लेकिन हौसला जवानों वाला है!' देखें वीडियो...

    बच्चे का जोशीला अंदाज

    इस वीडियो में बच्चे का अंदाज देखकर आप भी उसका फैन हो गए होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। बच्चे का यह वीडियो इसलिए भी लोगों को पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें उसकी मासूमियत के साथ-साथ गजब का आत्मविश्वास नजर आ रहा है। जवानों के बीच पहुंचकर उनके सामने पुश-अप करना और पूरे जोश के साथ अपना दम दिखाना वाकई लोगों के लिए एक मजेदार और यादगार पल बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article