वायरल न्यूज़

'मां की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं’... बेटे ने नई BMW में बैठाया तो भावुक कर देने वाला था रिएक्शन,देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी नई BMW कार में पहली बार अपनी मां को बैठाता नजर आ रहा है। मां कार के इंटीरियर, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड को बेहद उत्सुकता से देखती हैं। कुछ ही पलों में उनके चेहरे पर आई मासूम मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया।

Image

मां के रिएक्शन ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @tax.w.six.packs)

Viral Video: मां-बाप के लिए बच्चों की सफलता से बड़ी खुशी शायद ही कोई और होती है। वहीं, बच्चों के लिए अपनी मेहनत की कमाई से माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान (Emotional Video) लाना किसी सपने के सच होने से कम नहीं होता। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें एक बेटा अपनी नई BMW कार में पहली बार अपनी मां को बैठाता नजर आ रहा है। गाड़ी में बैठने के बाद मां ने जिस तरह के रिएक्शन दिए उसने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स बार-बार इस वीडिय को देख रहे हैं।

    वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं मां कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी हुई दिखाई देती हैं। वह बेहद उत्सुकता के साथ कार के अंदर का इंटीरियर, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड देखती हैं। ऐसा लगता है कि वह इस शानदार कार की हर छोटी-बड़ी चीज को पहली बार महसूस कर रही हैं। बेटा भी कैमरे के पीछे से मां को कार के बारे में बताता रहता है और उनकी खुशी को कैमरे में कैद करता है। सबसे खास पल तब आता है, जब कार को करीब से देखने के बाद मां के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाती है। उनकी यह मासूम खुशी वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा बन जाती है। कुछ ही सेकंड के इस वीडियो में मां की खुशी और बेटे का प्यार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो रहे हैं। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो के साथ शेयर किए गए संदेश का भाव भी यही है कि मां का रिएक्शन अनमोल है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को जमकर पसंद कर रहे हैं और इसे माता-पिता के प्रति प्यार और सम्मान से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी महंगी कार से ज्यादा कीमती वह पल होता है, जब माता-पिता अपने बच्चों की सफलता देखकर खुश होते हैं। कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी जब पहली बार अपने माता-पिता को अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी चीज दिखाई थी, तो उनके चेहरे पर ऐसी ही खुशी देखने को मिली थी। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article