खुद ही ट्रैफिक को संभालना कर दिया शुरू
तभी अचानक एक बाइकर वहां पहुंचा और उसने बिना देर किए मदद करने का फैसला लिया। वह अपनी बाइक लेकर एंबुलेंस के आगे-आगे चलने लगा और रास्ते में आ रही गाड़ियों को साइड करने का इशारा करने लगा। उसने खुद ही ट्रैफिक को संभालना शुरू कर दिया, जैसे कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी काम करता है। बाइकर लगातार आगे बढ़ता रहा और लोगों से रास्ता खाली करने के लिए कहता रहा, ताकि एंबुलेंस जल्दी निकल सके। उसकी इस कोशिश की वजह से एंबुलेंस धीरे-धीरे ट्रैफिक से बाहर निकल पाई और समय पर अस्पताल पहुंच गई। अगर वह मदद नहीं करता, तो शायद और ज्यादा देर हो सकती थी।
इस पूरी घटना का वीडियो बाद में मयूर बागुल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने उस अनजान बाइकर का दिल से धन्यवाद किया और उसे ‘वन मैन ट्रैफिक पुलिस’ बताया। उन्होंने यह भी कहा कि बाइकर ने बिना किसी स्वार्थ के मदद की, जो आज के समय में बहुत बड़ी बात है। यह घटना हमें यह सिखाती है कि अगर हम चाहें, तो छोटी-सी मदद से किसी की जान बचा सकते हैं। ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा होते हैं और हमें भी उनसे सीख लेकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। यह वीडियो सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर motorcruiser नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी खूब देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
