अध्यात्म

Navratri ke teesre din konsa rang pehne: आज है शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

Navratri ke teesre din kaun se rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के पूजन का विधान है। जानें आज नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि डे 3 कलर।

Image

नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए (फोटो: AI)

Navratri ke teesre din kaun se rang ke kapde pahne chahie, नवरात्रि के तीसरे दिन का रंग: आज शारदीय नवरात्रि 2026 का तीसरा दिन है, इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा अवतार की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों का पूजन होता है और हर दिन देवी मैया के स्वरूपों के अनुसार उनके प्रिय रंगों को धारण करने का विधान बताया गया है। आज मां चंद्रघंटा का दिन है जिन्हें शांति और शक्ति, दोनों का प्रतीक माना जाता है। जानें आज नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए, नवरात्रि डे 3 कलर।

नवरात्रि के तीसरे दिन कौन-सा रंग पहनें

नवरात्रि के दूसरे दिन के लिए लाल रंग को एक सुंदर और पारंपरिक विकल्प माना जाता है। लाल रंग को शक्ति, साहस, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। मां दुर्गा के स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा में भी लाल रंग का विशेष महत्व है। यही वजह है कि भक्त पूजा के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनते हैं। अगर आप हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं, तो लाल रंग का दुपट्टा या कोई अन्य लाल रंग की एक्सेसरी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मां चंद्रघंटा की पूजा में लाल रंग का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लाल रंग शक्ति और आत्मविश्वास से जुड़ा हुआ है। मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा में लाल रंग का इस्तेमाल काफी प्रचलित है। माना जाता है कि यह रंग भक्तों को सकारात्मकता, साहस और उत्साह का संदेश देता है। नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े पहनकर मां चंद्रघंटा की पूजा करना कई भक्तों के लिए आस्था और भक्ति व्यक्त करने का एक तरीका है।

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए सुबह स्नान करके सबसे पहले पूजा की जगह को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद मां के चंद्रघंटा स्वरूप के सामने दीपक जलाएं और धूप दिखाएं। फिर माता को रोली, अक्षत और चमेली के फूल चढ़ाएं। इसके बाद- ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥ मंत्र का जाप करें और मां से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। पूजा में माता को दूध या खीर का भोग लगाएं और अंत में मां चंद्रघंटा की आरती करें। पूजा पूरी होने के बाद माता से अपने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और जीवन में साहस बनाए रखने की प्रार्थना करें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article