वायरल न्यूज़

Shocking Video: नदी में नहाने गए तीन दोस्तों पर 'जंगली दैत्य' ने किया हमला, कैमरे में कैद हो गई बुरी अनहोनी

Python Attack Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन दोस्त जंगल में बह रही एक नदी के किनारे नहाने पहुंचते हैं। मस्ती से नहाने के दौरान वह रील्स वीडियो भी शूट कर रहे होते हैं। तभी उनकी पूरी मस्ती एक झटके में दहशत में बदल जाती है।

Image

तीन दोस्तों पर हमला (एक्स)

Python Attack Video: गर्मी के दिनों में कई लोग नदी में नहाने पहुंच जाते हैं। कई लोग उन इलाकों में भी पहुंच जाते हैं, जहां शायद जाना नहीं चाहिए। ऐसा ही कुछ तीन दोस्तों ने किया, जब गर्मी से परेशान होकर वह जंगल में बहने वाली एक नदी में नहाने पहुंच जाते हैं। इसके बाद वहां उनके साथ जो घटना घटती है, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप उन दोस्तों के साथ घटी बुरी अनहोनी देख सकते हैं।

वीडियो देख कांप उठेगी आपकी आत्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन दोस्त जंगल में बह रही एक नदी के किनारे नहाने पहुंचते हैं। मस्ती से नहाने के दौरान वह रील्स वीडियो भी शूट कर रहे होते हैं। तभी उनकी पूरी मस्ती एक झटके में दहशत में बदल जाती है। आप देख सकते हैं कि जब तीनों दोस्त रील्स बना रहे होते हैं, तभी पीछे से उन पर एक 'जंगली दैत्य' हमला कर देता है। आप देख सकते हैं कि यह जंगली दैत्य कोई और नहीं बल्कि एक विशाल अजगर होता है। इस वीडियो को देखकर यकीनन आप कांप उठेंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि एक दोस्त नदी के किनारे पेड़ों के पास बैठा होता है। इसी बीच अचानक झाड़ियों से एक झटका सा आता है। जैसे ही बाकी दोस्त इस घटना को देखते हैं, उनके पसीने छूट जाते हैं। यह घटना एक पल के लिए घटती है। गनीमत यह होती है कि वह लड़का अजगर की पकड़ में नहीं आ पाता और उसकी जान बच जाती है। यह सबकुछ इतनी तेजी से होता है कि वीडियो शूट न हो रहा होता तो किसी को पता भी न चलता। आप देख सकते हैं कि इसके बाद सारे दोस्त जान बचाकर भाग निकलते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article