वायरल न्यूज़

OMG: भंडारे के लिए बड़े से कड़ाह में बनाई गई इतनी अधिक सब्जी, चलाने के लिए करछी की जगह लानी पड़ी JCB

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी कड़ाह में सब्जी पक रही है। देखा जा सकता है कि यह कड़ाह इतनी बड़ी है कि इसमें पक रही सब्जी को छोटी-मोटी करछी से चलाना आसान नहीं है।

Image

बड़े से कड़ाह में बनी सब्जी (इंस्टाग्राम)

Viral Video: भारत के लोगों को जुगाड़ का महारथी माना जाता है। आपने देखा होगा कि जुगाड़ से बड़े से बड़ा काम लोग बेहद ही आसानी से कर दिखाते हैं। आपने देखा होगा कि भंडारे में काफी ज्यादा मात्रा में सब्जी बनती है। कई बार सब्जी बड़ी कड़ाह में बनती है। हालांकि, सब्जी चलाने के लिए करछी का ही इस्तेमाल होता है। क्या आपने कभी सब्जी चलाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी।

वीडियो देखकर होश उड़ जाएंगे

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बड़ी सी कड़ाह में सब्जी पक रही है। देखा जा सकता है कि यह कड़ाह इतनी बड़ी है कि इसमें पक रही सब्जी को छोटी-मोटी करछी से चलाना आसान नहीं है। इसके बाद बकायदा जेसीबी को बुलाया जाता है। आप देख सकते हैं कि जेसीबी में आगे लगे चोंगे से पक रही सब्जी को चलाया जाता है। यह नजारा देखकर यूजर्स के होश उड़ गए हैं। कई लोगों को यह वीडियो चिंता में भी डाल रहा है कि सब्जी बनाते समय साफ-सफाई का ध्यान दिया जा रहा है या नहीं। देखें वीडियो-

वीडियो के अनुसार, किसी जगह पर एक बड़ा सा भंडारा आयोजित किया गया है, जहां हजारों लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। इतने बड़े पैमाने पर लोगों को भोजन करवाने के लिए बड़े से कड़ाह में सब्जी बनाई जा रही है। जिसे चलाने के लिए आयोजकों ने JCB का इस्तेमाल किया। इस हैरान करने वाले वीडियो को @mr_neeraj_8457_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article