वायरल न्यूज़

गजब ताऊ! साइकिल चलाते हुए किया Yoga, लोग बोले-पुराना खिलाड़ी फिर मैदान में उतर आया, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ताऊ साइकिल चलाते हुए उस पर योग करते दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर लोग साइकिल चलाते समय हैंडल पकड़े बिना संतुलन नहीं बना पाते, लेकिन इस ताऊ ने दोनों हाथ छोड़कर पैर और शरीर का बैलेंस बनाए रखा है। साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ सड़क पर साइकिल दौड़ा रहे हैं।

Image

साइकिल चलाते हुए नहीं किया होगा योगा(Instagram)

Viral Video: अपने जीवन में साइकिल तो कभी आपने भी चलाई ही होगी। आपमें से कुछ लोग तो ऐसे भी होंगे जो आज भी साइकिल चलाते होंगे। पर वैसा नहीं जैसा इस वीडियो में ये ताऊ चला रहे हैं। दोनों हाथ छोड़कर। सोशल मीडिया पर हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। पर उनमें से बहुत कम वीडियो होते हैं। जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है। बस देखता ही जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक ताऊ साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाथों से साइकिल के हैंडल को भी नहीं पकड़ा हुआ है।

साइकिल पर कर रहे योग

पैर और टांग का बैलेंस बनाकर वो साइकिल चला रहे हैं और दोनों हाथों से योग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकल सारी एक्सरसाइज करते समय साइकिल को एक भी बार नहीं पकड़ते हैं। ताऊ की इस वीडियो को देखकर इंटरनेट यूजर्स उनके हिम्मत और हौंसले की जमकर तारीख करता हुआ दिखाई दे रहा है। उनकी इस कला को देखकर लोग हैरान रह गए और इंटरनेट पर उनकी हिम्मत और जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक फिटनेस मैसेज भी छिपा है कि उम्र चाहे कोई भी हो, अगर जज्बा और संतुलन बना रहे तो इंसान कुछ भी कर सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रिया

लोगों का मानना है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में और इस उम्र में हेल्थ का ध्यान रखना कोई आसान काम नहीं है। पर ताऊ ऐसा कर रहे हैं उनकी हिम्मत और हौंसलों को सलाम है। हालांकि कुछ लोगों ने फनी कमेंट्स भी किए हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Magethaththa नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। यूजर्स ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा "भाई इनको भी फैमस कर दो", दूसरे ने लिखा: "पुराना खिलाड़ी उतर चुका है मैदान में"।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article