Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रात के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दे रही है। कनाडा के वैंकूवर में कैद की गई इस फुटेज में रंगीन रोशनी आसमान में घूमते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरत में पड़ गए। कुछ लोगों का अनुमान है कि यह एक यूएफओ है, जबकि अन्य का मानना है कि यह एक ड्रोन हो सकता है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जिज्ञासा और बहस को जन्म दिया है।
वीडियो को @dom_lucer नाम के एक एक्स यूजर ने कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'यह अजीब रोशनी संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में गवाहों द्वारा दर्ज की गई थी। गवाहों ने रंगीन यूएफओ और अन्य घटनाओं को आकाश में रोशनी करते हुए देखा है।' इस वीडियो में आसमान में एक चमकदार वस्तु तैरती हुई दिखाई दे रही है। ये वस्तु लगातार अलग-अलग रंगों की रोशनी बिखेर रही है। जिसने भी यह नजारा देखा, वह हैरान रह गया। वीडियो में कुछ लोगों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। किसी ने कहा, 'यह क्या है?' तो किसी ने कहा, 'क्या यह कोई यूएफओ है?' हर कोई बस इस अनजान वस्तु को देखता रह गया। करीब 5 मिलियन बार देखा गया यह वीडियो वायरल हो गया है और कई लोग इस पर टिप्पणी कर रहे हैं।
वीडियो की प्रामाणिकता पर संदेह जताते हुए बिल एक यूजर ने लिखा, 'इससे मेरी समस्या यह है। एलियन अंतरिक्षयानों पर रोशनी क्यों होगी, जबकि वे यहां गुप्त रूप से रहना चाहते हैं? मुझे यकीन है कि वे बिना रोशनी के भी अपने आस-पास की चीजें देख सकते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कनाडा में एक विकृत, भड़कीला, चमकता हुआ यूएफओ देखा गया। चूंकि बहुत से लोग एलियंस के अस्तित्व पर विश्वास नहीं करते हैं, इसलिए यह जनता से अपील है कि एलियंस लगातार जनता पर नज़र रख रहे हैं।' तीसरे ने कहा कि, 'ड्रोन जो कुछ करने में सक्षम हैं, उसे देखते हुए मुझे आश्चर्य नहीं होगा यदि वे सिर्फ ड्रोन ही हों।'
