वायरल न्यूज़

Video: 'मां आखिर मां होती है' बाघ ने बछड़े पर किया हमला, देखिए फिर गौमाता ने कैसे बचाई जान

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 23, 2023, 11:45 AM IST

Tiger Attack Cow Video: बाघ (angry tiger video) एक बछड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है और उस पर मौत बनकर टूट पड़ता है। इसी बीच बछड़े की मां अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से भिड़ जाती है।

Image

बाघ का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाघ ने किया बछड़े पर हमला
  • मौत बनकर टूट पड़ा शिकारी जानवर
  • गौमाता ने ऐसे बचाई अपने बच्चे की जान

Tiger Attack Cow Video: शेर को भले ही जंगल (forest video) का राजा कहा जाता है, लेकिन बाघ भी बहुत खूंखार शिकारी होते हैं। अक्सर बाघ किसी गांव में घुसकर पालतू जानवरों का शिकार कर ले जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर पहले तो आपकी हालत खराब हो जाएगी, लेकिन वीडियो खत्म होते-होते आपका दिल खुश हो जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघ किसी गांव में घुसकर एक बछड़े का शिकार करने की फिराक में होता है।

खूंखार बाघ ने किया बछड़े पर हमला

बाघ सबसे पहले तीन-चार गायों और उनके बछड़े को देखता है। इसके बाद वह उन पर हमला कर देता है। खूंखार बाघ (tiger viral video) किसी खुले खेत में गाय और उनकी बछड़े को खदेड़ता नजर आता है। इसी बीच नजर आता है कि बाघ (angry tiger video) एक बछड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है और उस पर मौत बनकर टूट पड़ता है। वह उसके ऊपर जोरदार तरीके से हमला करता है। ऐसा लगता है कि कुछ ही सेकंड में बछड़े का काम तमाम हो जाएगा। देखें वीडियो-

हालांकि, इसके बाद जो नजारा दिखता है। उससे लोगों का दिल खुश हो जाता है। अचानक कुछ ऐसा होता है कि खतरनाक शिकारी को उल्टे पैर भागना पड़ जाता है। देखा जा सकता है कि जब बाघ बछड़े को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा होता है तभी बछड़े की मां अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ से भिड़ जाती है। इसके बाद वह अपने बच्चे को बाघ के चंगुल से आजाद करके ही दम लेती है। वीडियो उत्तराखंड के पौड़ी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट @susantananda3 से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article