टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी फॉर्च्यूनर का नया लीडर एडिशन (Toyota Fortuner Leader Edition 2026) पेश कर दिया है। इस नए एडिशन में कंपनी ने एक्सटीरियर डिजाइन को ज्यादा आकर्षक बनाने के साथ केबिन के एक्सपीरियंस को भी बेहतर किया है। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग, नए कॉस्मेटिक बदलाव और कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो अपनी गाड़ी में प्रीमियम लुक और दमदार रोड प्रेजेंस चाहते हैं।
Toyota Fortuner Leader Edition 2026 की कीमत
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को दो ट्रांसमिशन विकल्पों में पेश किया गया है। इसमें 4x2 मैनुअल और 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हैं-
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|
| Fortuner Leader Edition 4X2 MT | ₹36,51,000 |
| Fortuner Leader Edition 4X2 AT | ₹38,72,000 |
एसयूवी की बुकिंग 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। ग्राहक टोयोटा की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इसे बुक कर सकेंगे।
एक्सटीरियर में क्या हुए बदलाव?
नई Fortuner Leader Edition में कई खास कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं। इसमें नया फ्रंट ग्रिल डिजाइन, ब्लैक रियर डोर गार्निश, ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स और मैचिंग हब कैप शामिल हैं। इसके अलावा, ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट, ब्लैक फिनिश एंटीना, बॉडी साइड मोल्डिंग और खास हुड एम्बलम दिया गया है। डुअल-टोन ब्लैक रूफ एसयूवी के मस्कुलर लुक को और बेहतर बनाती है। इस एडिशन को तीन कलर में खरीदा जा सकता है। इनमें सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक शामिल हैं।
केबिन में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में ब्लैक और मैरून रंग की डुअल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ मैचिंग ब्लैक-मैरून डोर ट्रिम्स, एम्बिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स मिलती हैं। दूसरी सुविधाओं में ऑटो फोल्डिंग आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ORVM) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) शामिल हैं।
वारंटी और फाइनेंस की सुविधा
टोयोटा ग्राहकों को सात साल तक के फाइनेंस विकल्प, स्मार्ट बैलून फाइनेंस और एक्सटेंडेड वारंटी व जेनुइन एक्सेसरीज के लिए प्री-अप्रूव्ड विकल्प भी दे रही है। इसके अलावा, पांच साल की कॉम्प्लिमेंट्री रोडसाइड असिस्टेंस और तीन साल या एक लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है, जिसे पांच साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, फॉर्च्यूनर की अब तक 3.3 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। नया लीडर एडिशन इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पेश किया गया है।
