वायरल न्यूज़

Video: इस शेर को देखकर अच्छे-अच्छे मॉडल्स जल भुन उठेंगे, कर्ली हेयर के साथ स्टाइल मारता आया नजर

Lion Video: वीडियो में आपको घुंघराले बालों वाला एक शेर दिखाई देगा। यह शेर इतना अधिक क्यूट और हैंडसम नजर आ रहा है, जिसे देखने वाले अपना दिल हार बैठे हैं। शेर के सिर पर कर्ली हेयर किसी मॉडल की तरह नजर आ रहे हैं।

Image

खूबसूरत शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)

Lion Video: जंगल के राजा शेर अपनी दहशत वाली दहाड़ और खूंखार तरीके से किए जाने वाले शिकार के लिए जाना जाता है। आपने सोशल मीडिया पर शेर के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे। इनमें से ज्यादातर वीडियो में वह अपनी ताकत और आक्रमकता दिखाता नजर आया होगा। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक शेर का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर बड़े-बड़े और स्मार्ट और खूबसूरत मॉडल जल-भुनकर राख हो सकते हैं।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वीडियो में आपको घुंघराले बालों वाला एक शेर दिखाई देगा। यह शेर इतना अधिक क्यूट और हैंडसम नजर आ रहा है, जिसे देखने वाले अपना दिल हार बैठे हैं। शेर के सिर पर कर्ली हेयर किसी मॉडल की तरह नजर आ रहे हैं। शेर का यह वीडियो देखते ही देखते इंटनरेट पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर ऐसा लगेगा जैसे शेर अभी के अभी किसी ब्यूटी पार्लर से निकलकर बाहर आया है। आपने शायद ही अपने जीवन में इतना खूबसूरत शेर पहले कभी देखा होगा। देखें वीडियो-

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो केन्या के मासाई मारा रिजर्व से सामने आया है। वीडियो में जो शेर नजर आ रहा है, उसका नाम Nzuri M6 है। इस शेर का वीडियो मशहूर फोटोग्राफर Kambiz Cameo Pourghanad ने बनाया है। यह खूबसूरत शेर इन दिनों इंटरनेट की जान बना हुआ है। इस वीडियो को silent_whispers.photography नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में सूरज की रोशनी में चमकते शेर के बालों ने लाखों फैन बना दिए हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article