Mother Video Viral: एक मां अपने बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती है। कहते हैं कि अपने बच्चे पर जब आफत आती है तो मां यमराज से भी लड़ जाती है। आपने सोशल मीडिया पर मां की ममता के कई सारे वीडियो देखे होंगे, जिसे देख लोग अपना दिल हार बैठते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें आप एक मां की बहादुरी देखते रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर आप मां को सलाम किए बिना रह नहीं पाएंगे।
वायरल हो रहा मां की बहादुरी का वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार दो चोर किसी गली में पहुंचते हैं। इस बीच उन्हें एक घर के दरवाजे पर बच्चा नजर आता है। इसके बाद एक चोर बाइक से उतरकर बच्चा चुराने की कोशिश करता है। देखा जा सकता है कि वह बच्चा चोरी करके बाइक पर बैठने ही वाला होता है, तभी मां की नजर उन चोरों पर पड़ जाती है। इसके बाद मां जो करती है, शायद ही उन चोरों ने कभी सोचा होगा। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बाइक सवार चोर बच्चे को लेकर भागने वाले होते हैं, वैसे ही मां उन पर टूट पड़ती है। मां यह भी नहीं सोचती कि चोरों के पास कोई हथियार होगा। बस मां किसी भी तरह अपने बच्चे को उन चोरों से सुरक्षित करना चाहती थी। दूसरी तरफ अचानक हुए हमले से चोरों की हालत खराब हो जाती है। जहां बाइक चला रहा चोर वहां से पैदल ही भाग लेता है, वहीं पीछे बैठा चोर मां के गुस्से की चपेट में आ जाता है। वायरल हो रहा वीडियो इंस्टाग्राम पर trolltales.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
