Viral Video: सोशल मीडिया पर चोरी के एक से बढ़कर एक मजेदार किस्से तो आपने खूब पढ़े होंगे। इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे पढ़ने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही है। दरअसल, इस मामले में चोर ने पहले बाइक की चोरी की और फिर उसके बाद वो बाइक लौटाने उसी मंदिर के बाहर पहुंचा जहां से उसने बाइक की चोरी की थी। इतना ही नहीं कहानी के मुख्य किरदार अपने ही कृत्य पर शर्मिंदा होने के बाद भगवान के सामने माफी मांगी। मामला बीकानेर का बताया जा रहा है और इस पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब ये फुटेज खूब वायरल हो रही है।
जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के तोलियासर गांव में 2 अप्रैल को ये घटना घटित हुई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना से न केवल गांव वाले हैरान हैं बल्कि शख्स की चर्चा भी काफी है। गांव के प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर के सामने से चोरी हुई मोटरसाइकिल को दो दिन बाद वही चोर वापस लौटा गया और फिर उसने सिर झुकाकर, कान पकड़कर, और हाथ जोड़कर माफी मांगी। दरअसल, 2 अप्रैल को एक शख्स जागरण में मंदिर आया था और सुबह होते ही उसकी बाइक गायब मिली जिससे पूरे गांव में हलचल मच गई। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे की मदद से जब फुटेज देखी गई तो साफ हुआ कि बाइक चोरी हो चुकी है।
इस प्रकरण के बाद जो हुआ वो फिल्मी सीन की तरह है। घटनाक के दो दिन बाद चोर फिर मंदिर पहुंचा लेकिन इस बार चोरी करने नहीं, गलती सुधारने। उसने मंदिर के सामने सिर झुकाया, कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और हाथ जोड़कर भगवान से क्षमा मांगी। फिर बाइक वहीं खड़ी कर के, बिना किसी को कुछ कहे, वहां से चला गया।गांव में अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है। कोई कहता है ये भैरव बाबा का चमत्कार है, तो कोई मानता है कि चोर के अंदर अब भी इंसानियत बाकी थी, जो जाग उठी।
