Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जानबूझकर एक सांप से खुद को डसवा रहा है। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे एक्स पर X पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से 11 अप्रैल 2025 को शेयर किया गया, जिसके बाद यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
काले-पीले रंग का सांप
वीडियो में दिख रहा है कि शख्स जंगल में घुटनों के बल बैठा है और एक काले-पीले रंग का सांप, जो संभवतः मैंग्रोव स्नेक (Boiga dendrophila) है, उसके गले पर डस रहा है। यह सांप हल्का जहरीला होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए आमतौर पर जानलेवा नहीं होता, लेकिन दर्द और सूजन पैदा कर सकता है। वीडियो में शख्स का चेहरा साफ दिख रहा है,जो एक काली टोपी और शर्ट पहने हुए है।
लोगों ने उठाए सवाल
वह सांप को अपने गले पर डसने दे रहा है, जो देखकर लोग हैरान हैं। X पर यूजर्स ने इस हरकत पर सवाल उठाए हैं। कुछ ने इसे ध्यान खींचने का स्टंट बताया, तो कुछ ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह खतरनाक है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा जहरीले सांप का डंक गंभीर एलर्जी या देरी से इलाज न मिलने पर जानलेवा हो सकता है। एक यूजर ने लिखा, 'इसे क्या साबित करना है?'
यहां एक्स पर देखें वीडियो
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि सांपों से इस तरह का व्यवहार बेहद जोखिम भरा है। यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।
