वायरल न्यूज़

Shocking Video: घर के बाहर आए नाग- नागिन तो छोटे बच्चे ने दौड़कर पकड़ ली दोनों की पूंछ, फिर हुई हैरान करने वाली चीज

Snake Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के बाहर एक नाग और एक नागिन दिखाई देते हैं। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा घर से बाहर निकलता है। उसे जैसे ही नाग-नागिन अपने सामने नजर आते हैं, वह दौड़कर उनके पास पहुंच जाता है।

Image

बच्चे ने किया नाग-नागिन के साथ खिलवाड़ (इंस्टाग्राम)

Snake Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। सांप को अपने सामने देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो दूर से ही भाग खड़े होते हैं। दूसरी तरफ कई लोग ऐसे होते हैं जो जहरीले सांपों से भी खिलवाड़ करना नहीं भूलते हैं। आपने एक्सपीरिएंस लोगों को या तो सपेरे को सांप के साथ खेलते देखा होगा, लेकिन क्या किसी बच्चे को सांप के साथ खिलवाड़ करते देखा है? सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

हैरान करने वाला वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी घर के बाहर एक नाग और एक नागिन दिखाई देते हैं। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा घर से बाहर निकलता है। उसे जैसे ही नाग-नागिन अपने सामने नजर आते हैं, वह दौड़कर उनके पास पहुंच जाता है। इस नजारे को देखकर एक बार के लिए आपकी चीख निकल सकती है। वीडियो में यहां तक का हिस्सा देखकर लोगों को समझ नहीं आता कि आगे क्या होना वाला है। हालांकि, आगे बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाली चीज होती है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा जैसे ही नाग और नागिन के पास पहुंचता है, उन दोनों की पूंछ पकड़ लेता है। वीडियो में इस नजारे को देख लोगों की रूह कांप जाती है। आप देख पाएंगे कि दोनों सांपों की पूंछ पकड़कर वह छोटा सा बच्चा उनके साथ खिलवाड़ करने लगता है। वीडियो को देखकर लोगों ने उसे भगवान भोलेनाथ का रूप बताया है। लोग बच्चे की दिलेरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग कह रहे हैं कि बच्चा बड़ा होकर सपेरा बनेगा। वीडियो को vivek_choudhary_snake_saver नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article