वायरल न्यूज़

Viral Video: बंगाल टाइगर के सामने खड़ा हो गया शख्स! फिर जो हुआ.. पूरी वीडियो देख दहल जाएगा दिल

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Mar 5, 2026, 05:29 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंगाल टाइगर इंसानी इलाके में पहुंच जाता है। वीडियो में एक व्यक्ति बिना डरे बाघ के पास जाकर उसके गले में रस्सी डाल देता है। हैरानी की बात यह है कि बाघ उस पर हमला नहीं करता और शांति से उसके साथ चलता हुआ दिखाई देता है।

Image

Shocking Tiger Video: Tiger के सामने बिना डरे पहुंचा आदमी (फोटो: X/@AnimalGeoLife)

Animal Viral Video: जंगली जानवर आमतौर पर जंगलों में ही रहते हैं, लेकिन कई बार वे गलती से इंसानी इलाकों में भी पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में लोग डर जाते हैं और आसपास अफरा-तफरी मच जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा बाघ अचानक जंगल से निकलकर इंसानी इलाके में आ जाता है। बाघ को देखकर आसपास मौजूद लोग डर जाते हैं और दूर से ही उसे देखने लगते हैं। कुछ लोग अपने मोबाइल से इस पूरे दृश्य का वीडियो भी रिकॉर्ड करने लगते हैं।

बाघ दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी जानवरों में से एक

इसी बीच एक व्यक्ति ऐसा दिखाई देता है जो बिल्कुल भी घबराता नहीं है। वह हाथ में एक रस्सी लेकर धीरे-धीरे बाघ के पास पहुंच जाता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक जाते हैं, क्योंकि बाघ को दुनिया के सबसे खतरनाक शिकारी जानवरों में गिना जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात तब होती है जब वह व्यक्ति बाघ के बिल्कुल करीब पहुंचकर उसके गले में रस्सी डालने की कोशिश करता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति में बाघ हमला कर सकता है, लेकिन इस वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिलता है। बाघ उस व्यक्ति पर हमला नहीं करता और शांत खड़ा रहता है।

वायरल वीडियो मेक्सिको का

इसके बाद वह व्यक्ति धीरे-धीरे रस्सी पकड़कर बाघ को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई देता है। यह पूरा नजारा देखकर लोग दंग रह जाते हैं, क्योंकि इतना बड़ा और खतरनाक जानवर किसी इंसान के साथ इतनी शांति से चलते हुए बहुत कम ही दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मेक्सिको का है। हालांकि वीडियो कब का है, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से फैल रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान कर देने वाला बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे बहुत जोखिम भरा काम कह रहे हैं। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को चौंका भी रहा है और सोचने पर भी मजबूर कर रहा है कि जंगली जानवरों के साथ ऐसी हरकत करना कितना खतरनाक हो सकता है। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @AnimalGeoLife नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article