देश

नीले ड्रम के बाद मेरठ का सांप कांड, पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान

Meerut News Today: मेरठ के मशहूर सांप कांड में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने अमित कश्यप की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया है। अब शुक्रवार 16 अक्टूबर को दोनों की सजा तय की जाएगी।

Image

मेरठ सांप कांड केस (फोटो साभार- TNN)

Meerut News Today: मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अकबरपुर सादात गांव के इस मामले में अपर जिला जज कोर्ट संख्या-12 ने पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हत्या का दोषी करार दिया है। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने दोनों को दोषी ठहराया था। अब शुक्रवार 16 अक्टूबर को दोनों की सजा तय की जाएगी। पिछले 17 महीने से जेल में बंद दोषियों को क्या सजा मिलेगी, इस पर सबकी नजर है।

सांप से कटवाकर पति की मौत

बता दें कि यह मामला 12 अप्रैल 2025 का है। अमित कश्यप अपने घर में मृत मिला था। शव के पास एक सांप मिला था, जिससे पहले लगा कि मौत सर्पदंश से हुई है। पुलिस ने मौके से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने केस की पूरी कहानी बदल दी थी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।

गांव के युवक से था पत्नी का संबंध

जांच में सामने आया कि अमित कश्यप की पत्नी रविता का गांव के ही पड़ोसी अमरदीप के साथ प्रेम संबंध था। अमरदीप का अमित के घर आना-जाना था और वह उसके साथ काम भी करता था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या को सांप के काटने का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के दौरान उस व्यक्ति से भी पूछताछ की जिस पर सांप उपलब्ध कराने का आरोप था और उसे सरकारी गवाह बनाया। अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में सबूत पेश कर साबित किया कि दोनों ने सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की।

नीले ड्रम के बाद सांप कांड में सजा का होगा ऐलान

मेरठ के ही सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल को फांसी की सजा मिलने के बाद अमित कश्यप हत्याकांड पर भी चर्चा तेज है। अब देखना यह है कि कोर्ट क्या सजा सुनाता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article