शहर

Bhopal Double Murder Case: साली पर 56 और पत्नी पर किए थे 16 वार...दोहरे हत्याकांड में ASI को दोहरी उम्रकैद

भोपाल मे डबल मर्डर केस में ASI योगेश मरावी को भोपाल कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सज़ा सुना दी है। दिनदहाड़े पत्नी और साली की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी थी।

Image

भोपाल डबल मर्डर केस में ASI योगेश मरावी को दोहरी उम्रकैद

भोपाल : ऐशबाग थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी एएसआई योगेश मरावी को दोषी ठहराते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने 3 दिसम्बर 2024 को पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और साली की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। मामले में न्यायालय के फैसले के बाद इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। भोपाल मे डबल मर्डर केस में ASI योगेश मरावी को भोपाल कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सज़ा सुना दी है. दिनदहाड़े पत्नी और साली की चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी थी.

चार मिनट में दो हत्याएं कर फरार हुआ था आरोपी

मामला 3 दिसम्बर 2024 का है। भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे एएसआई योगेश मरावी ने अपनी पत्नी विनीता और साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे। आरोपी ने महज चार मिनट के भीतर दोनों महिलाओं की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। वारदात की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

साली पर 56 और पत्नी पर किए थे 16 वार

इस हत्याकांड की सबसे भयावह बात यह थी कि आरोपी ने दोनों महिलाओं पर चाकू से कई वार किए थे। जानकारी के मुताबिक, उसने अपनी साली पर 56 बार और पत्नी विनीता पर 16 बार चाकू से हमला किया था। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद सामने आया था।

मंडला से किराये की गाड़ी लेकर भोपाल आया था आरोपी

वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी योगेश मरावी मंडला से एक निजी गाड़ी किराये पर लेकर भोपाल आया था। दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद वह उसी गाड़ी से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश की गई। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनाक्रम और आरोपी की गतिविधियों से जुड़े पहलुओं की जांच की।

अधिवक्ता सुधा भदौरिया ने बताया की योगेश मरावी और उसकी पत्नी विनीता के बीच नौकरी करने और आत्मनिर्भर बनने को लेकर विवाद चल रहा था।विनीता की बहन मेघा भी उसे अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए प्रोत्साहित करती थी। इसी पारिवारिक विवाद के बीच 3 दिसंबर 2024 को यह सनसनीखेज वारदात हुई। इस मामले में सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय की न्यायधीश सुषमा श्रीवास्तव ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और 25 हज़ार रूपये का जुर्माना भी लगाया है.अधिवक्ता सुधा भदौरिया ने कहा कि कानून की रक्षा करने वाले व्यक्ति को भी अपराध करने पर कानून के अनुसार सजा मिलना न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण संदेश है। उनके मुताबिक, यह फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सीख बनेगा।

न्यायालय ने सुनाई दोहरे आजीवन कारावास की सजा

ऐशबाग थाना क्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड के मामले में जिला न्यायालय, भोपाल ने आरोपी एएसआई योगेश मरावी को दोषी ठहराते हुए दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दिनदहाड़े दो महिलाओं की निर्मम हत्या से जुड़े इस मामले में न्यायालय का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article