वायरल न्यूज़

Video: भोजपुरी गाना सुनते ही बेकाबू हुए कांस्टेबल साहब, डांस से मचाया ऐसा गदर देखते रह गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 12:34 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिस कांस्टेबल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो भोजपुरी गाने पर जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

कांस्टेबल साहब का धमाकेदार अंदाज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस कांस्टेबल का धमाकेदार अंदाज
  • भोजपुरी गाने पर लगाए जबरदस्त ठुमके
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Funny Dance Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तो सीधे लोगों के दिलों को छू लेते हैं और उसे बार-बार देखते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Dance Video) लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक कांस्टेबल साहब धमाकेदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। यकीन मानिए कांस्टेबल साहब के ठुमके पर आप भी जरूर फिदा हो जाएंगे।

कई लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज होता है। उन्हें जहां मौका मिलता है, दिल खोलकर ठुमके लगाने लगते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें कांस्टेबल साहब भी शामिल हुए हैं। वहीं, बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलू' बज रहा है। गाना सुनते ही कांस्टेबल साहब बेकाबू हो गए और जमकर ठुमके लगाने लगे। जिस अंदाज में वो ठुमके लगा रहे हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए। डांस मूव्स और स्टाइल देखकर यकीन मानिए आप भी ठुमके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। आलम ये है कि अब यह वीडियो धमाल मचा रहा है और लोग बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

पुलिसवाले ने महफिल लूट ली

वीडियो (Trending Video) देखकर आपक मन भी जरूर बाग-बाग हो गया होगा। इतना ही नहीं पुलिसवाले की एनर्जी देखकर जरूर सोच में पड़ गए होंगे। तो इस धमाकेदार वीडियो को देखें और अपने दिन को आनंद बनाएं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'ghantaa' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही समय में इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 41 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो पर यूजर्स मजेदार अंदाज में कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब चालान नहीं कटेगा'। एक ने लिखा, 'पांडेय जी पूरे मूड में हैं'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

End of Article