वायरल न्यूज़

Viral Video: गुस्से में बैल ने शख्स को हवा में ऐसे उछाला, नजारा देखकर आंखें खुली की खुली रह जाएगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो गई। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आपकी आंखें भी चौंधिया जाएगी।

Image

बैल का खतरनाक हमला (तस्वीर साभार- @bullet_karthi__46)

KEY HIGHLIGHTS
  • बैल का खतरनाक अंदाज में हमला
  • नजारा देखकर कलेजा कांप जाएगा
  • सोशल मीडिया पर शॉकिंग वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते? कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Animal Video) पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी।

ये तो हम सब जानते हैं आमतौर पर लोग जानवरों से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि, जानवर कब, किस पर हमला कर दे कुछ कहा नहीं सकता है। कई बार तो जानवर काफी खतरनाक अंदाज में लोगों पर हमला कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको एक से एक चौंकाने वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दौड़ते हुए एक बैल आता है और शख्स को सीधे हवा में उछाल देता है। जिस तरह शख्स नीचे गिरता है उसे देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

नजारा देखकर कलेजा कांप गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'bullet_karthi__46' नाम के पेज से शेयर किया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, चार लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई बचा या निकल लिया। किसी का कहना है कि ये तो फिल्मी नजारा था। आपको यह नजारा कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article