वायरल न्यूज़

Viral Video: खुजली मिटाने के लिए हाथी का नेक्स्ट लेवल का जुगाड़, नजारा देख कहेंगे- 'गजराज ने तो माहौल बदल दिया'

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका जुगाड़ देखकर आप दंग रह जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

हाथी का मजेदार जुगाड़ (तस्वीर साभार-@ insane_akhil)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी का मजेदार जुगाड़
  • स्वैग देखकर हर कोई दंग रह गया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे इतने फनी (Funny Video) होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों (Trending Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में हाथी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, हाथी का जुगाड़ नेक्स्ट लेवल का है।

आमतौर पर आपने इंसानों को जुगाड़ का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर कई बार इंजीनियर्स भी दंग रह जाते हैं। लेकिन, इस वाायरल वीडियो में हाथी का जुगाड़ का देखकर आप चौंक जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक हाथी को खुजली हो रही है। खुजली मिटाने के लिए हाथी ने गजब का जुगाड़ भिड़ाया है। इस जुगाड़ को देखकर आप जरूर एक पल के लिए हैरान रह जाएंगे। देखें वीडियो...

हाथी का अनोखा जुगाड़

वीडियो देखकर आपको जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे गजराज ने तो माहौल ही बदल दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'insane_akhil' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 86 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो नेक्स्ट लेवल का जुगाड़ है। किसी का कहना है हाथी का स्वैग देखकर दिल बाग-बाग हो गया। तो आपको हाथी का जुगाड़ कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article