वायरल न्यूज़

महिला ने पानी में किया गजब का स्टंट, वीडियो देख आपकी भी फटी रह जाएंगी आंखें

सोशल मीडिया पर इस समय एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती पारंपरिक चीनी वेशभूषा पहनकर एक खतरनाक और हैरत कर देने वाला स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। लड़की पानी के बीच कटोरे को पकड़कर सिर के बल खड़ी है।

Image

महिला ने पानी में किया गजब का स्टंट, वीडियो वायरल (फोटो: X/@mdtanveer87)

आप अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह के वायरल वीडियो देखते होंगे। ये वीडियो फनी जोक्स, मीम्स, डांस, जुगाड़ और जानवरों से संबंधित होते हैं, लेकिन इस समय जरा इन विषयों से हटकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती पारंपरिक चीनी वेशभूषा पहनी हुई नजर आती है।

जिसके बाद वह एक सार्वजनिक पार्क में स्टंट करती हुई दिखाई दे रही है। वह एक बड़े से कटोरे में पानी भरती है और उसे पानी के किनारे रख देती है। एक बड़ी सी भीड़ उसको घेरकर खड़ी है और ताली बजाकर उसके इस स्टंट का स्वागत कर रही है। इस वीडियो में युवती सिर के बल खड़ी हो जाती है। जिससे आसपास का माहौल रोमांचित हो उठता है। यह प्रदर्शन चीनी एक्रोबेटिक कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग इसको AI बता रहे थे। हलांकि कुछ ने इसे लड़की के अंदर का असली टैलेंट बताया।

पढ़ें इंटरनेट पर यूजर्स ने क्या-क्या लिखा

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @mdtanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है कि 'दुनिया में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग हैं, अब इसको ही देख लीजिए'। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले यूजर ने लिखा: "पानी पर बैलेंस बनाना एकदम हैरतअंगेज है ये तो टेक्नोलॉजी का कमाल है", दूसरे ने लिखा: "दुनिया में कलाकार की कमी नहीं लोग अपना टैलेंट दिखाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं"

तीसरे ने लिखा: "बहुत टेलेंट है इस लड़की के अंदर सच में अद्भुत कला है पर डर लग रहा है यह ए आई तो नहीं है ना", चौथे ने लिखा: "बहुत से वीडियो ऐसे होते हैं जिनमें AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ होता है और उनमें असली-जान-पहचान के भाव, आवाज़-पहचान या दृश्य विवरण असामान्य लग सकते हैं।" इस वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article