वायरल न्यूज़

Video: शांति से रोड पार कर रहे थे बुजुर्ग शख्स, सांड ने फुटबॉल की तरह उठाकर फेंका, देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 01:14 PM IST

Saand Ka Hamla: बुजुर्ग शख्स शांति से रोड क्रास कर रहे होते हैं, तभी पीछे से आकर सांड उन्हें उठाकर फेंक देता है। सांड बहुत जोर से बुजुर्ग को अपनी सींग से उठाकर पटक देता है। ऐसा लगता है जैसे वह किसी फुटबॉल को उठाकर फेंकता है। वीडियो देखकर आप कांप जाएंगे।

Image

सांड का हमला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड ने किया बुजर्ग शख्स पर हमला
  • वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
  • हमले से बुरी तरह चोटिल हो गया बुजुर्ग

Saand Ka Hamla: सोशल मीडिया पर आपको सांड के हमले के बहुत सारे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कई बार सांड बिना कुछ बोले ही लोगों पर हमला कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर सांड के हमले का एक वीडियो(Viral Video) लोगों की रूह कंपा रहा है। यह वीडियो देखकर एक तरफ आपको सांड पर गुस्सा आएगा। दूसरी तरफ सांड के हमले का शिकार हुए बुजुर्ग शख्स पर तरस आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शख्स शांति से रोड क्रास कर रहे होते हैं, तभी पीछे से आकर सांड उन्हें उठाकर फेंक देता है।

वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा

वायरल हो रहा वीडियो रूह कंपा देने वाला है। आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग शख्स काफी कमजोर हैं। वह बिना सहारे के चल नहीं पा रहे हैं। वह बहुत ही आराम से धीरे-धीरे रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहे होते हैं। तभी पीछे से एक सांड आता है। अचानक ही वह बुजुर्ग शख्स पर हमला कर देता है। सांड बहुत जोर से बुजुर्ग को अपनी सींग से उठाकर पटक देता है। ऐसा लगता है जैसे वह किसी फुटबॉल को उठाकर फेंकता है। सांड के हमले से बुजुर्ग शख्स कई फीट ऊपर उछल जाते हैं और फिर वापस जमीन पर आकर गिरते हैं। देखें शॉकिंग वीडियो-

सांड जिस तरह से बुजुर्ग शख्स पर हमला करता है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि बुजुर्ग शख्स को बहुत ही जोर की चोट लगी होगी। इस वीडियो को देखकर एक बार फिर आवारा सांडों को लेकर लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। वीडियो के कमेंट में लोग कह रहे हैं कि सांड कब, कहां, किस पर हमला कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। वह कई बार लोगों पर बुरी तरह हमला करता है। इससे इंसान की जान भी जा सकती है। वीडियो को bholachauhan448 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article