वायरल न्यूज़

Viral Video: फावड़े में परोसा गया खाना, रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक वेटर को फावड़े पर खाना परोसते देखा जा सकता है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को रेस्टोरेंट का यह अनोखा तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया।

रेस्टोरेंट में फावड़े पर परोसा गया खाना

रेस्टोरेंट में फावड़े पर परोसा गया खाना (X/@anandh_ks_)

आज के समय में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कई लोग और कंपनियां तरह-तरह के नए एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। खासतौर पर फूड इंडस्ट्री में। जहां हर दिन कुछ न कुछ अलग करने के होड़ में लोग ऐसे एक्सपेरिमेंट को अंजाम देते हैं, जिन्हें देख कस्टमर्स आकर्षित हों और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए लेकिन कई बार उनकी यह कोशिश उलटी भी पड़ जाती है और उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है।

फावड़े पर खाना लेकर आया वेटर

हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक रेस्टोरेंट में बेहद ही अनोखे तरीके से खाना परोसा जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कस्टमर्स अपने खाने के इंतजार में टेबल पर बैठे वेटर का इंतजार कर रहे हैं। पीछे से वेटर उनके खाने को एक फावड़े पर रखकर ले आता है और उन्हें खाना परोस देता है। वेटर को फावड़े से खाना उठाकर ग्राहकों के सामने रखे केले के पत्ते पर परोसते देखा जा सकता है। जिसमें मछली, अंडा और चिकन के टुकड़े नजर आ रहे हैं।

लोगों को रेस्टोरेंट का यह तरीका नहीं आया पसंद

इस वीडियो को सोशल साइट X पर @anandh_ks_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देखा और 2400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों को रेस्टोरेंट का यह अनोखा तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। वीडियो पर ज्यादातर लोगों ने कमेंट कर इसे खाने का अपमान बताया। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि वायरल होने के चक्कर में खाने की इज्जत नहीं रखी जा रही। दूसरे ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भोजन को सम्मान के साथ परोसा जाता है, और इस तरह का तरीका गलत है। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा कि कल शायद ये लोग JCB से खाना परोसने लगें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article