वायरल न्यूज़

सड़क किनारे संतरे बेचने वाली अरुणाचल प्रदेश की यह नन्ही बच्ची हुई वायरल, क्यूटनेस देख हार बैठेंगे अपना दिल

सोशल मीडिया पर वायरल एक छोटी सी बच्ची के वीडियो ने लाखों लोगों के दिल छू लिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नन्ही बच्ची सड़क किनारे चुपचाप खड़ी होकर संतरे बेच रही है। उसके हाथ में संतरों से भरे प्लास्टिक के थैले नजर आ रहे हैं, जिन्हें वह बेचने के लिए उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों का इंतजार कर रही है, ताकि कुछ संतरे बेचकर अपने परिवार की मदद कर सके।

Image

सड़क किनारे संतरे बेचती नन्ही बच्ची (Instagram/@thesarcasticassamese)

सोशल मीडिया पर कई बार हमें ऐसे वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देख हमारा दिन बन जाता है। हाल में एक ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जहां सड़क किनारे संतरे बेचने वाली छोटी सी लड़की ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

सड़क किनारे संतरे बेचती नजर आई बच्ची

वीडियो में देख रही नन्ही सी बच्ची अरुणाचल प्रदेश के अंजॉव जिले की रहने वाली है और वह दूर-दराज पहाड़ियों में सड़क किनारे खड़ी होकर संतरे बेचती नजर आ रही है। बच्ची के सामने रखे हुए टेबल पर कुछ प्लास्टिक की थैलियों में संतरे रखे हुए हैं, जिन्हें वह बेचने का काम कर रही है। बच्ची उस सड़क से गुजरने वाले लोगों का इंतजार कर रही है, ताकि वह उन संतरों को बेचकर अपने परिवार की मदद कर सके।

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

इसी बीच एक गाड़ी से गुजर रहे शख्स ने अपने वाहन को रोका और उस बच्ची से संतरे की कीमत पूछी। बच्ची ने अपनी तोतली आवाज में संतरे की एक थैली की कीमत 200 रुपये बताई। जिसके बाद शख्स ने उस बच्ची से एक थैली संतरे खरीद लिए और उसे नोट पकड़ा दिए। साथ में शख्स ने इस पूरी खरीददारी को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही बच्ची को शायद यह भी नहीं पता कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। लोग उसकी मासूमियत, मेहनत और हिम्मत को देखकर भावुक हो रहे हैं।

अनेकों बच्चे ऐसी जिंदगी जीने को मजबूर

दूर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कई बच्चों की जिंदगी ऐसी ही होती है, जहां सुविधाएं कम होती हैं और हालात मुश्किल। ऐसे में वहां के बच्चों को बहुत कम उम्र में ही घर की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। पढ़ाई, खेल और मस्ती की उम्र में वे काम करके घर चलाने में मदद करते हैं। यह बच्ची भी हर दिन सड़क के किनारे खड़ी होकर संतरे बेचती है। बिना शिकायत, बिना शोर किए, बस अपनी छोटी सी दुनिया में मेहनत करती रहती है। उसकी आंखों में न कोई शिकायत है, न कोई डर, बस उम्मीद और भरोसा है।

वीडियो पर लोगों ने दिल खोलकर लुटाया अपना प्यार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए दूर-दराज के पहाड़ी इलाके में रहने वाले बच्चों की हिम्मत और हौसले की खूब तारीफ की, जहां वे अपने बचपन को छोड़ इस कड़ी मेहनत की जिंदगी को जीने के लिए मजबूर हैं, फिर भी उनके चेहरे पर मासूमियत और हंसी कभी कम नहीं होती। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @thesarcasticassamese नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने लाइक किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article