क्रिकेट

युवराज सिंह ने अभिषेक, ईशान और वैभव को लेकर बीसीसीआई से कर दी बड़ी मांग

युवराज सिंह ने टी20 में धमाल मचा रहे अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों वनडे फॉर्मेट में जगह देने की बड़ी मांग रख दी है। जानिए उन्होंने इस बारे में क्या कहा?

Image

युवराज सिंह (फोटो क्रेडिट PTI)

मुंबई: भारत के पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह का मानना है कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को वनडे टीम में नियमित रूप से मौका नहीं देना उनकी क्षमता के साथ न्याय नहीं होगा। युवराज ने कहा,'मैं ईमानदारी से अभिषेक को वनडे टीम में खेलते देखना चाहूंगा। मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के प्रारूप में मौका नहीं दे रहे हैं तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।'

युवाओं के लिए आसान नहीं है वनडे टीम में जगह बनाना

उल्लेखनीय है कि युवराज लंबे समय से अभिषेक के मेंटर (मार्गदर्शक) रहे हैं और उनके करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है। युवराज ने हालांकि स्वीकार किया कि टीम में कई अनुभवी और शानदार खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनाना आसान नहीं होता।

अभिषेक ने जो हासिल किया वो है कड़ी मेहनत का नतीजा

उन्होंने ’प्रोटोकॉल 32’ के लॉन्च कार्यक्रम से इतर पीटीआई से कहा,'मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ऐसे में युवा खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल है। जिस तरह से ये युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही टीम में जगह मिलेगी। अभिषेक ने अब तक जो कुछ हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article