Viral Video of MP Beggar: मध्य प्रदेश में एक भिखारी की अजीब परेशानी से जुड़ा बेहद ही रोचक मामला सुर्खियों में छाया हुआ है। इस भिखारी की दो बीवियां हैं और खुद हर रोज दो-तीन हजार रुपये की कमाई कर लेता है। अच्छी कमाई के बाद भी भिखारी खुश नहीं है और अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर ऑफिस में पहुंच गया। यहां जनसुवाई में उसने कलेक्टर साहब से उसकी समस्या सुलझाने की अपील की है। दरअसल पूरा मामला प्रदेश में खंडवा जिले का है। यहां कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई चल रही थी तभी भिखारी अपनी समस्या लेकर पहुंच गया।
झगड़ती रहती हैं पत्नियां
उसने बताया कि उसकी दो बीवियां और दोनों आपस में झगड़ती हैं। दोनों को खूब समझाने के बाद भी कोई भी मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में उसका भीख मांगने का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। मजेदार है कि भिखारी ने कलेक्टर ऑफिस में ऐसी शिकायत की जिसे सुनकर तमाम लोग चौंक गए। जनसुनवाई में भिखारी रफीक शेख ने कहा सरकार मैं अपनी दोनों बीवियों को साथ रखना चाहता है और किसी को छोड़ना नहीं चाहता है। मगर इसके साथ ही चाहता है कि दोनों बिना झगड़े मिल-झुलकर साथ भी रहें।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भिखारी की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच के लिए इसे महिला एवं बाल विकास विभाग के पास भेज दिया है। विभाग रफीक और उसकी दोनों पत्नियों को बुलाकर काउंसलिंग करेगा।
यूट्यूब पर देखें वीडियो
मालूम हो जनसुनवाई में पहुंचे रफीक का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो कहते हैं कि उनकी पहली शादी 2022 में और दूसरी शादी 2024 में हुई थी। मगर दोनों पत्नियां साथ रहने को तैयार नहीं है। इससे घर में झगड़ा होता है और उसका भीख मांगने का बिजनेस भी खासा प्रभावित होता है। वीडियो यूट्यूब पर KHABAR EXPOSE ने भी शेयर किया है।
