वायरल न्यूज़

Viral Video: सड़क जाम कर बवाल काट रहा था युवक, JCB वाले ने तुरंत ही कर दिया रास्ता साफ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बीच सड़क पर अपनी बाइक रोककर ट्रैफिक जाम कर रहा है लेकिन आगे जो हुआ उसकी उम्मीद उसे नहीं थी।

Image

JCB वाले ने सिखाया सड़क जाम करने वाले को सबक (X/@gharkekalesh)

लोग अक्सर अपना विरोध जताने के लिए सड़क जाम कर धरना-प्रदर्शन देने लगते हैं, लेकिन बात-बात पर विरोध जताने के लिए सड़क जाम कर देना आम लोगों की समस्याओं को बढ़ाने जैसा है। सड़क जाम होने से बेवजह लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हाल में एक ऐसा वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को पता चल गया कि हर बात पर सड़क जाम कर देना ही कोई विकल्प नहीं है। विरोध जताने के कई और दूसरे तरीके हैं। जिससे लोग अपना विरोध जता सकते हैं।

बीच सड़क पर युवक ने खड़ी कर दी बाइक

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक किसी बात पर रोड जामकर एक ट्रक वाले से बहस कर रहा है। इस विवाद के दौरान युवक को जमकर बवाल काटते हुए देखा जा सकता है। ट्रक बीच रास्ते पर खड़ी है। ऐसे में खड़ी ट्रक के बगल से कुछ गाड़ियां गुजर जाती हैं। मगर बहस कर रहे युवक का मन पूरी सड़क को जाम करना था। ऐसे में उसने अपनी बाइक को ले जाकर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद शायद उस युवक ने नहीं की होगी।

JCB वाले ने किया रास्ता साफ

दरअसल, सड़क जाम करने के लिए बीच रास्ते में खड़ी बाइक को देख एक JCB वाले ने बहुत तेजी से अपनी JCB भगाई और बाइक को उड़ाते हुए आगे बढ़ गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि JCB उस बाइक को कुचलकर आगे बढ़ गई और बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। सड़क जामकर करने वाला युवक चुपचाप अपनी बाइक को टूटते-फूटते और सड़क पर बिखरते हुए देखते रह जाता है। अब तक जो रास्ता जाम था वह बिल्कुल साफ हो जाता है।

वीडियो देख लोगों ने JCB वाले को ठहराया सही

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 4300 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां लोगों ने JCB वाले को सही ठहराया और कहा कि JCB वाले ने उस युवक को अच्छा सबक सिखाया है। वहीं कुछ अन्य लोगों ने इसे "instant karma” और “absolute cinema" का एक अच्छा-खासा उदाहरण बताया।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article