वायरल न्यूज़

VIDEO: इराक में सांस लेना हुआ मुश्किल, चली ऐसी खतरनाक आंधी कि लोगों को जाना पड़ा अस्पताल

इराक के नजफ में आए एक जबरदस्त धूल भरे तूफान की वजह से लोगों को सांस से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी इस वक्त सामने आया है।

Image

धूल भरे तूफान का वीडियो आया सामने (Times Now Navbharat)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) खूब वायरल हो रहा है। जिसमें धूल भरी आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि यह वीडियो इराक के नजफ शहर का है। जहां तेज धूल भरी आंधी लगातार चल रही है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चल रही तेज धूल भरी आंधी को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा है। रिकॉर्ड हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरे इलाके में किस तरह तेज आंधी-तूफान आया हुआ है।

लोगों को हुई सांस लेने में दिक्कत

इस आंधी की वजह से वहां के लोगों की मुश्किलें भी काफी बढ़ गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि इस तेज धूल भरी आंधी की वजह से लोगों को सांस लेने की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और 365 से अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल जाना पड़ा है। इतने लोगों के अस्पताल आने की वजह से वहां का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

ये भी पढ़ें:

धूल से भर गया पूरा इलाका

जानकारी के अनुसार, यह आंधी इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में धूल ही धूल भर गया। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। खासकर उन लोगों को जो पहले से ही अस्थमा या एलर्जी जैसी बीमारियों के शिकार हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बताया गया है कि तेज आंधी-तूफान से आई दिक्कतों की वजह से लोगों को फौरन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और अस्पताल में भर्ती मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

आपदा को लेकर अलर्ट पर था प्रशासन

इराक में आए इस आपदा को लेकर वहां की सरकार ने पहले से ही रेस्क्यू टीम को तैयार कर दिया था। लोगों के लिए एलर्जी और अस्थमा की दवाइयों के साथ-साथ ऑक्सीजन का भी पर्याप्त इंतजाम करके रखा गया था। इस दौरान शहर की एम्बुलेंस टीम को भी अलर्ट पर रखा गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article