लाइफस्टाइल

सर्दियों में कौन सा तेल लगाना चाहिए, जानिए सर्दियों में कौन से तेल की मालिश करनी चाहिए

सरसों के तेल की मालिश भी भारत में सर्दियों का पुराना घरेलू तरीका है। सरसों से जुड़ी कुछ शोधों में त्वचा पर गर्माहट महसूस होने की बात सामने आई है।

Image

ठंड में कौन सा तेल लगाना चाहिए, कौन सा तेल सबसे गर्म होता है (Photo: iStock)

दादी-नानी के जमाने से ही हम सुनते आ रहे हैं कि सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल से मालिश कर लेना चाहिए। इससे ठंड का एहसास कम हो जाता है। बहुत से लोग सर्दियों से बचने के लिए इस देसी तरीका के इस्तेमाल करते भी हैं। यहां बहुत से लोगों के मन में य सवाल उठता है कि सर्दियों मनें आखिर कौन सा तेल लगाना चाहिए। ठंड से बचने के लिए किस तेल से मालिश करनी चाहिए।

वैसे यहां सबसे पहले तो यह समझना जरूरी है कि कोई भी तेल शरीर के अंदर का तापमान लंबे समय तक बढ़ाने वाली दवा नहीं है। मालिश और तेल की परत मुख्य रूप से गर्माहट का एहसास और त्वचा की सुरक्षा में मदद कर सकती है। तिल का तेल इसमें बखूबी काम आता है।

तिल का तेल क्यों माना जाता है खास?

सर्दियों में तिल के तेल से मालिश भारतीय परंपरा का हिस्सा रही है। तेल से मालिश करने पर रगड़ के कारण त्वचा का तापमान और ब्लड सर्कुलेशन कुछ समय के लिए बढ़ सकता है। इसके अलावा तेल त्वचा की ऊपरी परत पर एक ऐसी परत बना सकता है, जो नमी के नुकसान को कम करने में मदद करती है। सर्दियों में त्वचा के सूखने की एक वजह वातावरण में कम नमी भी होती है।

सरसों का तेल भी लगा सकते हैं?

सरसों के तेल की मालिश भी भारत में सर्दियों का पुराना घरेलू तरीका है। सरसों से जुड़ी कुछ शोधों में त्वचा पर गर्माहट महसूस होने की बात सामने आई है। लेकिन सरसों का तेल हर किसी की त्वचा को सूट करे, यह जरूरी नहीं। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इससे जलन या लालिमा हो सकती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी मात्रा लगाकर देखना बेहतर है।

तेल लगाने का सही तरीका क्या है?

सर्दियों में तेल को हल्का गुनगुना करके लगाया जा सकता है। तेल बहुत गर्म नहीं होना चाहिए। इसे हाथ-पैर, कंधे, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों पर हल्के हाथ से लगाएं। कुछ देर बाद नहाया जा सकता है। बहुत गर्म पानी से नहाने से बचना भी जरूरी है। ज्यादा गर्म पानी त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकता है और रूखापन बढ़ा सकता है।

क्या तेल लगाने से सचमुच ठंड कम लगती है?

यहां सबसे जरूरी बात समझनी चाहिए। तेल शरीर का अंदरूनी तापमान बढ़ाने का तरीका नहीं है। इससे गर्माहट महसूस हो सकती है, खासकर मालिश के दौरान, लेकिन बहुत ठंडे मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े, पर्याप्त भोजन और सुरक्षित वातावरण ज्यादा जरूरी हैं।

अगर त्वचा बहुत ज्यादा सूखती है तो सिर्फ तेल पर निर्भर रहने के बजाय अच्छा मॉइस्चराइजर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ वनस्पति तेल त्वचा की बैरियर फंक्शन में मदद कर सकते हैं, लेकिन हर तेल हर व्यक्ति की त्वचा के लिए समान रूप से अच्छा हो, ऐसा नहीं है।

इसलिए सर्दियों में गुनगुने तिल के तेल से हल्की मालिश एक आसान और आरामदायक तरीका हो सकता है। इसे ठंड भगाने का इलाज नहीं, शरीर को गर्माहट का एहसास देने और त्वचा को रूखेपन से बचाने वाली देखभाल के तौर पर देखना ज्यादा सही है।

(नोट: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी और प्रचलित धारणाओं पर आधारित है; त्वचा या सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या में विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article