वायरल न्यूज़

बीवी के मजबूत कंधों पर चढ़कर पति ने ठीक किया पंखा, Video देख पत्नी की बहादुरी पर लोगों ने ठोकी ताली

कई बार सोशल मीडिया पर हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखते ही हमसे हमारी हंसी कंट्रोल नहीं होती। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Image

पत्नी के कंधों पर चढ़ा युवक (X/@sktanveer87)

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। हाल में जो वीडियो इस वक्त देखने को मिल रहा है। उसे देख लोग थोड़े हैरान भी हैं और उन्हें हंसी भी खूब आ रही है। आप भी यह वायरल वीडियो (Viral Video) देखें यकीनन आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे और साथ में यह भी सोचेंगे कि, "भला ऐसा कौन करता है यार।"

मिलजुल कर करना पड़ता है घर का काम

वैसे तो घर-गृहस्थी के काम में अक्सर पति-पत्नी दोनों को हाथ बंटाना पड़ता है। बिना एक-दूसरे की मदद किए बिना कोई काम पूरा नहीं हो सकता। कभी पति अपनी पत्नी की मदद कर देता है तो कभी पत्नी अपने पति की मदद कर देती है। लेकिन कोई पति अपनी पत्नी से इस तरह की मदद कैसे ले सकता है, वह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। शायद इसी वजह से इन दोनों पति-पत्नी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पंखे में देना था बिजली कनेक्शन, पत्नी बन गई सीढ़ी

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि पति कमरे में ऊपर लटके पंखे का बिजली कनेक्शन सही कर रहा है। वह पंखे में तार की सेटिंग कर उसे सही और चलने लायक बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में वह पंखे तक पहुंचने के लिए किसी टेबल या कुर्सी की नहीं बल्कि अपनी पत्नी की मदद ली है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि वह शख्स अपनी पत्नी के कंधे पर खड़े होकर कमरे में ऊपर लटके पंखे का कनेक्शन जोड़ रहा है। पत्नी उसे बड़े ही आराम से अपने कंधे पर उठाए एक से दूसरे जगह तक इधर-उधर चलती दिख रही है। ऐसा लग रहा है जैसे उसके पति का वजन उसके सामने कुछ भी नहीं है। दोनों लोग मिलकर घर के इस काम को भी बड़े आराम से करते दिख रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट कर खूब लिए चटकारे

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @sktanveer87 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। जहां कई लोगों ने घर में मजबूत और लंबी पत्नी होने का फायदा गिनाया है। एक यूजर ने वीडियो पर तंज कसते हुए कमेंट किया कि फिर घर में टेबल-कुर्सी और सीढ़ी का भला क्या काम है? दूसरे ने लिखा, "यहां तो सीढ़ी का काम ही नहीं है, मजबूत अंबुजा सीमेंट के कंधे जो हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article