एजुकेशन

RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जारी किया JE और अन्य परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड

RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

Image

RVUNL JE Admit Card 2026 (Image - ibpsreg.ibps.in)

RVUNL JE Admit Card 2026 Download: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II पदों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार (25 नवंबर) आज से IBPS के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को लॉगिन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

जूनियर इंजीनियर-I पद के लिए ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 29 और 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारियां जांच लें।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CDAC C-CAT 2027 का फॉर्म जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

RVUNL Admit Card 2026: Imp Date
विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाराजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड
पदJE-I, जूनियर अकाउंटेंट, जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट-II
परीक्षाऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
सिटी स्लिप जारी होने की तारीख19 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी25 नवंबर 2026
डाउनलोड की आखिरी तारीख30 नवंबर 2026
JE परीक्षा की तारीख29 और 30 नवंबर 2026
लॉगिन डिटेलरजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि
आधिकारिक पोर्टलibpsreg.ibps.in

RVUNL Admit Card 2026 Steps to Download

1. सबसे पहले IBPS के आधिकारिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल ibpsreg.ibps.in पर जाएं।

2. RVUNL ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के कॉल लेटर लिंक को खोलें।

3. अपने पद के अनुसार जूनियर इंजीनियर-I या अन्य संबंधित पद का एडमिट कार्ड लिंक चुनें।

4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।

6. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

7. इसमें नाम, परीक्षा की तारीख और अन्य जानकारियां जांच लें।

8. एडमिट कार्ड PDF में डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article