Leopard Surya Namaskar Viral Video: इंसानों को तो आप सभी ने योगा करते हुए देखा होगा लेकिन क्या जानवरों के बारे में ऐसा सुना है, जो योगा करता हो, नहीं न। लेकिन अगर हम कहें कि जानवर भी योगा कर सकते हैं और करते हैं तो आप क्या कहेंगे, शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो, तो ये वीडियो (Viral Video) आप ही के लिए है। देखिए ये शानदार वीडियो, जिसे देखने के बाद दंग रह जाएंगे आप...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपके दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में एक चीता आपको योगा करता हुआ नजर आएगा। दरअसल, वीडियो में दिखने वाला चीता 'सूर्य नमस्कार' कर रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। ऐसा वीडियो पहले न तो आपने देखा होगा और न हीं इसके बारे में सुना होगा। इतनी शांति से और इतने अच्छे से चीता योगा करता हुआ दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाने वाली है। यह इतना जबरदस्त वीडियो (Trending Video) है कि इसे दो-तीन बार देखे बिना आप रह नहीं सकते।
चीते का 'सूर्य नमस्कार' करता हुआ वीडियो वायरल
ट्वीटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) को लेकर यूजर्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि लाजवाब 'सूर्य नमस्कार'। इस वीडियो पर अब तक सैकड़ों लाइक्स और हजारों व्यूज आ चुके हैं, जिसे '@DrVivekBindra' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
