वायरल न्यूज़

Viral Video: लड़की ने क्लियर किया IBPS का एग्जाम, रिजल्ट देख बेटी की सफलता पर खुशी से रोने लगे पापा

सोशल मीडिया पर लोगों के कदम चूमती सफलता का वीडियो खूब देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक लड़की ने अपनी सफलता के बारे में अपने पिता को बताया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

Image

बेटी का रिजल्ट देखकर इमोशनल हो गए पापा (X/@Ravitiwariii_)

माता-पिता के सारे संघर्ष उस दिन खत्म हो जाते हैं, जिस दिन उनके बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं और अपने जीवन में कामयाब हो जाते हैं। यह दिन उन माता-पिता के लिए जीवन का सबसे सफल और यादगार दिन होता है। उनकी इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी भावनाओं के लिए उतने बड़े शब्द बने ही नहीं हैं। हाल में इसी खुशी को महसूस कर रहे एक अभिभावक का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

लड़की ने निकाला IBPS का एग्जाम

जैसा कि वीडियो के टाइटल में बताया गया है कि एक लड़की ने IBPS CRP मेंस की परीक्षा क्लियर कर इंडियन बैंक में CSA के पद पर चयनित हुई। जब लड़की ने अपने रिजल्ट के बारे में अपने पिताजी को बताया तो उसके पापा की आंखों से खुशी के छलक पड़े। यह भावना हर एक मिडिल क्लास फैमिली के पिताओं के अंदर देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें:

बेटी की सफलता पर रो पड़े पिता

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पापा बेड पर लेटे-लेटे अपनी बेटी का रिजल्ट देख रहे हैं। बेटी बहुत ही इत्मिनान से पापा के रिएक्शन को देख रही है। बेटी अपने पापा को रिजल्ट बताते वक्त थोड़ी भावुक है। पास में उसकी मां भी अपनी आंखों में आंसू लिए बेटी के लिए गर्व कर रही है। पापा पहले बहुत ही ध्यान से रिजल्ट को देखते हैं फिर वे लड़की की मां से इशारों-इशारों में ही उसकी तारीफ करते हैं और थोड़ी देर बाद भावुक होकर रो पड़ते हैं लेकिन इस बार ये आंसू दुख के नहीं बल्कि खुशी के थे। पिता की आंखों में आंसू देख पूरा परिवार खुशी के मारे रोने लगता है। दोनों माता-पिता को अपनी बेटी और उसकी सफलता पर कितना नाज है, वह उनके चेहरे पर साफतौर पर देखा जा सकता है।

वीडियो पर लोगों ने भी कमेंट कर जाहिर की अपनी खुशी

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Ravitiwariii_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाक लोगों ने देखा और 4800 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई अन्य लोगों ने भी लड़की की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है और भविष्य के लिए उसे ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article