एजुकेशन

RRB Technician Answer Key 2026: जल्द जारी होगी ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की आंसर की, देखें अपडेट

RRB Technician Answer Key 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। यह कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी।

Image

RRB Technician Answer Key 2026

RRB Technician Answer Key 2026: रेलवे में टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही टेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III परीक्षा की आंसर की जारी कर सकता है। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 6 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन नंबर CEN 02/2026 है। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए जवाबों का मिलान कर सकेंगे।

इससे उन्हें संभावित स्कोर का अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि, अभी आंसर की जारी होने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

RRB Technician Answer Key 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पदटेक्नीशियन ग्रेड I सिग्नल और ग्रेड III
परीक्षा का नामRRB Technician CBT 2026
परीक्षा की तारीख6 से 9 अक्टूबर 2026
विज्ञापन संख्याCEN 02/2026
आंसर की की स्थितिजारी होने का इंतजार
आधिकारिक वेबसाइटसंबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट

RRB Technician Answer Key 2026 कैसे कर सकेंगे चेक?

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

1. सबसे पहले उस क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट खोलें, जहां से आवेदन किया था।

2. RRB Technician Answer Key 2026 या CEN 02/2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. आंसर की या रिस्पॉन्स शीट का विकल्प चुनें।

4. रजिस्ट्रेशन नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

5. अपनी आंसर की, प्रश्नपत्र और दर्ज किए गए जवाब देखें।

6. सभी दस्तावेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

आपत्ति करने का मिलेगा मौका

प्रोविजनल आंसर की में किसी सवाल का उत्तर गलत लगता है, तो उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आधिकारिक लिंक उपलब्ध कराया जा सकता है।

आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख, प्रति सवाल शुल्क और आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी आधिकारिक नोटिस में दी जाएगी। आंसर की और आपत्ति से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article