वायरल न्यूज़

पापा घर-घर करते थे गैस डिलीवरी का काम, पाई-पाई जोड़कर लड़के को पढ़ाया, कंधे पर सिलेंडर लादकर डिग्री लेने पहुंचा छात्र

सोशल मीडिया पर एक छात्र का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जहां वह अपने कॉलेज के कॉन्वोकेशन में अपने कंधे पर गैस सिलेंडर लादकर डिग्री लेने पहुंचा।

Image

कंधे पर सिलेंडर लादकर स्टेज पर पहुंचा छात्र (X/@Brink_Thinker)

बच्चों को पढ़ाने के लिए मां-बाप कितना त्याग और परिश्रम करते हैं, वह किसी को भी बताने या समझाने की जरूरत नहीं। उनका परिश्रम तब सफल हो जाता है, जब उनका बच्चा पढ़-लिखकर कोई काबलियत हासिल कर लेता है। हाल में ऐसे ही एक काबिल छात्र का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो अपनी काबलियत का पूरा श्रेय अपने पिता को बहुत ही अनोखे और भावुक अंदाज में देते हुए नजर आ रहा है।

कंधे पर गैस सिलेंडर लादकर स्टेज पर पहुंचा छात्र

वीडियो किसी स्कूल, कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी के कॉन्वोकेशन का लग रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छात्र अपनी डिग्री लेने के लिए पहुंचा हुआ है लेकिन इस दौरान वह अपने कंधे पर एक गैस सिलेंडर लादे हुए है। वह गैस सिलेंडर लेकर ही स्टेज पर अपनी डिग्री लेने पहुंच जाता है। छात्र की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। वह भावुक अंदाज में गैस सिलेंडर को ऊपर उठाकर चीयर्स करता है और अपनी डिग्री लेता है।

पढ़ाई पूरी होने पर पिता को दिया पूरा श्रेय

वायरल वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि 26 वर्षीय यह छात्र अपने ग्रेजुएशन के पूरे होने के मौके पर अपनी पूरी पढ़ाई का श्रेय भावुक अंदाज में अपने पिता को देता है। उसके पिता उसको पढ़ाने के लिए गैस डिलीवरी करने का काम करते थे और उसकी पूरी पढ़ाई का खर्च इसी काम को करके निकाला। ऐसे में वह डिग्री लेने भी स्टेज पर एक भरा हुआ गैस सिलेंडर लेकर गया।

लोगों ने छात्र और उसके पिता की तारीफों के बांधें पुल

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Brink_Thinker नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर सैकड़ों कमेंट्स भी आए हैं। जहां लोग उस छात्र की पढ़ाई पूरी होने पर इस भावुक अंदाज में पिता को श्रेय देने पर उसकी खूब तारीफ की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article