वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो में चढ़ गई महिला, प्लेटफॉर्म पर छूटी बच्ची, फिर अनजान शख्स ने दिखाई समझदारी

मेट्रो में चढ़ गई महिला और उसकी छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर छूट गई। तभी एक अनजान शख्स ने बच्ची को संभाला। कुछ सेकंड बाद दरवाजे खुलने पर मां-बेटी का फिर से मिलन हुआ।

Image

मेट्रो में चढ़ गई महिला और उसकी छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर छूट गई। (X/@GemsOfRailway)

मेट्रो में सफर करते समय अक्सर लोग जल्दबाजी में रहते हैं। ट्रेन आती है तो हर कोई उसमें चढ़ने की कोशिश करता है लेकिन इस दौरान जरा सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी की वजह बन सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और एक अनजान शख्स की समझदारी की तारीफ भी कर रहे हैं।

मां ट्रेन में चढ़ गई लेकिन बच्ची प्लेटफॉर्म पर छूटी

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि एक महिला मेट्रो ट्रेन में चढ़ जाती है, लेकिन उसकी छोटी बच्ची प्लेटफॉर्म पर ही छूट जाती है। ट्रेन के दरवाजे बंद हो जाते हैं और महिला बच्ची से अलग हो जाती है। ऐसे में बच्ची के पास मौजूद एक अनजान शख्स उसकी मदद के लिए आगे आता है। कुछ ही सेकंड बाद मेट्रो के दरवाजे दोबारा खुलते हैं और मां-बेटी सुरक्षित एक-दूसरे से मिल जाती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

महिला ट्रेन में चढ़ी, प्लेटफॉर्म पर रह गई बच्ची

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर एक महिला अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद है। इसी दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आती है। महिला जल्दबाजी में ट्रेन के अंदर चली जाती है, लेकिन बच्ची प्लेटफॉर्म पर ही रह जाती है। तभी मेट्रो के दरवाजे बंद हो जाते हैं। महिला ट्रेन के अंदर और बच्ची प्लेटफॉर्म पर रह जाती है। यह स्थिति किसी भी मां के लिए बेहद घबराने वाली हो सकती है। हालांकि, इस मुश्किल समय में बच्ची के पास मौजूद एक शख्स ने समझदारी दिखाई।

अनजान शख्स ने बच्ची को अकेला नहीं छोड़ा

वीडियो (Video) में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति बच्ची के पास रुक जाता है। वह उसे अकेला छोड़कर कहीं नहीं जाता और उसके साथ बना रहता है। इस दौरान मेट्रो के दरवाजे कुछ ही सेकंड बाद दोबारा खुल जाते हैं। दरवाजे खुलते ही महिला अपनी बच्ची के पास पहुंच जाती है। इस तरह मां और बेटी का सुरक्षित मिलन हो जाता है। अगर वह शख्स उस समय बच्ची के पास नहीं रुकता, तो शायद बच्ची डर जाती और स्थिति और भी मुश्किल हो सकती थी।

सोशल मीडिया पर लोग अनजान शख्स की कर रहे तारीफ

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) यूजर्स उस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं, जिसने बच्ची को अकेला नहीं छोड़ा। लोगों का कहना है कि ऐसे मौके पर घबराने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लेना बहुत जरूरी होता है। वहीं, कुछ यूजर्स महिला की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे बच्चों के साथ मेट्रो या किसी भी सार्वजनिक जगह पर सफर करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article