वायरल न्यूज़

गजब जुगाड़ है! मां ने सामान रखने वाले थैले में बच्चे को रखा, मासूमियत देख हर कोई हो गया फैन

Video Viral: देसी जुगाड़ वाले आपने वैसे तो कई वीडियो देखे होंगे। पर एक मां द्वारा अपने बच्चे को थैले में रखने वाला कोई वीडियो देखा है क्या? अगर नहीं देखा तो यहां देख लीजिए। हालांकि वीडियो देखने के बाद बच्चे की मासूमियत का हर कोई दीवाना हो गया।

Image

मां ने सामान रखने वाले थैले में बच्चे को रखा(Instagram/ @fortuner_lover_rj32)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने देसी जुगाड़ से संबंधित कई वीडियो देखे होंगे। पर क्या कभी आपने ऐसा कोई वीडियो देखा है, जिसमें कोई मां अपने बेटे को सामान रखने वाले थैले में लाती हो। शायद ही ऐसी वीडियो आपने देखी होगी। पर इंटरनेट पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर एक महिला बाहर से घर में घुसती हुई दिखाई दे रही है।

बच्चे की क्यूटनेस का हर कोई दीवाना

इसमें खास बात ये है कि महिला ने हाथ में एक थैला टांगा हुआ है और उस थैले में एक बच्चा होता है। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है। वीडियो में दिख रहे बच्चे की क्यूटनेस का रह कोई दीवाना हो गया। इस वीडियो को @fortuner_lover_rj32 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 71 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं पर वीडियो देखने के बाद लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने बच्चे की मासूमियत को लेकर कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "बहुत क्यूट बच्चा है" दूसरे ने लिखा: "भाई मेरा ध्यान तो नीचे बनी रंगोली पे गया ये ओरिजनल है या दरी चादरों की बनी है" तीसरे ने लिखा: "इस वीडियो को मैंने 10बार देखा इस क्यूट बच्चे को में देखता ही रह गया"वहीं पर चौथे ने लिखा: "बड़ा खतरनाक लोग वास करते हैं इस पृथ्वी पर यार"।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article