Shocking Video: इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो हमारे सामने ऐसी-ऐसी चीजें आ जाती हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश से, जहां एक शख्स बिजली तार पर खतरनाक स्ंटट कर रहा था। जिस अंदाज में शख्स तार पर स्टंट कर रहा था, उसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए और अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बताया जा रहा है कि ये मामला पीलीभीत का है, जहां एक शख्स हाई-टेंशन बिजली तार पर खतरनाक स्ंटट कर रहा था। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स बैलेंस बनाकर बिजली तार पर चलते हुए स्टंट कर रहा है। इस दौरान जिस तरह से उसने बैलेंस बना रखा है, उसे देखकर सब सकते में पड़ गए। शख्स को देखने के लिए आस-पास काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम नौशाद बताया जा रहा है। हालांकि, वो किस लिए बिजली तार पर स्टंट कर रहा था उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, कहा जा रहा है कि लगातार हो रहे बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लिहाजा, शख्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दिया। क्योंकि, अगर बिजली चालू हो जाती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
चौंकाने वाला नजारा
वीडियो देखकर (Viral Video) आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। काफी मशक्कत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने शख्स को नीचे उतारा। अब यह मामला वायरल हो गया है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को 'Irshad Khan' नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं और इसे जानलेवा बता रहे हैं।
