वायरल न्यूज़

Viral Video: CM Mohan Yadav ने योग गुरू रामदेव को दी कड़ी टक्कर, शीर्षासन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले...

Viral Video: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरिद्वार में बाबा रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने शीर्षासन कर अपनी योग क्षमता दिखाई और हरिद्वार की सांस्कृतिक महत्ता को बताया। मुख्यमंत्री Mohan Yadav और योगगुरू बाबा रामदेव के योग का अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

Viral Video: Mohan Yadav ने योग में Baba Ramdev को दी कड़ी टक्कर, देखें वीडियो (फोटो:X/@JaikyYadav16)

Viral Video: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को अपने फिटनेस का ध्यान रखने का समय ही नहीं मिलता। बहुत कम ही लोग होते हैं। आपमें से बहुत कम लोग ही होंगे जो जिम या फिर योग करते होंगे। योगसिर्फ शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने का तरीका नहीं है, बल्कि यह हमारे मन को भी शांति और संतुलन देता है। हाल ही में हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में एक खास कार्यक्रम हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव योग गुरु बाबा रामदेव के साथ योग करते हुए दिखे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शीर्षासन किया, जो योग का एक मुश्किल आसन है और सबको चौंका दिया। उनका ये प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने योग के साथ-साथ संतुलन और आत्मविश्वास भी दिखाया। उन्होंने हरिद्वार को बहुत खास जगह बताया और कहा कि यह शहर हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत का बड़ा हिस्सा है। हरिद्वार का इतिहास और महत्व बहुत पुराना है और यह शहर आने वाले समय में नई शुरुआत का केंद्र भी बनेगा।

अब सोशल मीडिया यूजर्स CM Mohan Yadav के इस Yoga Viral Video को देखकर हैरान हैं। यूजर्स ने सीएम की जमकर तारीफ की है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @JaikyYadav16 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लिखा है "आज रामदेव बाबा जी का किसी टक्कर के व्यक्ति से मिलना हुआ है। रामदेव बाबा योगा और फिजिकल एक्टिविटीज के गुरु हैं, इसके बावजूद भी मोहन यादव जी फिजिकल एक्टिविटीज में उनसे कम नहीं पड़ रहे हैं योग और कसरत शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं, इन दोनों ही लोगों का मिलना अच्छा संकेत देता है।" इस वीडियो को अब तक खबर लिखे जाने तक 48 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article