वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: बेटे को मिली रेलवे की नौकरी, पिता ने खुशी में घर को ही बना दिया ट्रेन

Ajab Gajab: राजस्थान से वायरल वीडियो में एक पिता ने बेटे की रेलवे नौकरी मिलने पर अपने घर को ट्रेन कोच की तरह पेंट करवा दिया। नीला रंग, पीली पट्टियां और ‘इमरजेंसी एग्जिट’ जैसे निशान देखकर लोग हैरान रह गए।

Image

Ajab Gajab: बेटे को मिली रेलवे की नौकरी, पिता ने मनाया अनोखा जश्न (फोटो: Instagram/sole_of_india)

Ajab Gajab: राजस्थान से एक अजब-गजब वीडियो सामने आया है। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। इसमें एक पिता अपने बेटे की सफलता का जश्न ऐसे अंदाज में मनाता है, जिसे देखकर लोग हैरान भी होते हैं और भावुक भी।दरअसल बेटे का सपना था कि वह भारतीय रेलवे में नौकरी करे। इसके लिए उसने कई साल तक मेहनत की। रोज पढ़ाई करना, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना और अपने लक्ष्य पर टिके रहना आसान नहीं था, लेकिन उसने हार नहीं मानी। आखिरकार उसकी मेहनत काम आ गई और उसे रेलवे में नौकरी मिल गई।

बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। अक्सर लोग ऐसी खुशी में मिठाई बांटते हैं या पार्टी करते हैं, लेकिन इस पिता ने कुछ अलग करने का फैसला किया। उन्होंने बेटे की सफलता को खास बनाने के लिए अपने घर को ही ट्रेन की तरह सजवा दिया। पिता ने पूरे घर को भारतीय रेलवे के कोच जैसा रंगवा दिया। घर को नीले रंग में पेंट कराया गया और उस पर पीली धारियां बनाई गईं, जैसी असली ट्रेन में होती हैं। इतना ही नहीं, घर की खिड़कियों और दीवारों पर ‘Emergency Exit’ जैसे निशान भी बनाए गए। बाहर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई रेलवे का डिब्बा मोहल्ले में खड़ा हो। जब लोग पहली बार इस घर को देखते हैं तो उन्हें यकीन ही नहीं होता कि यह कोई आम घर है।

पिता का कहना था कि उन्होंने यह सब अपने बेटे को यादगार तोहफा देने के लिए किया। बेटे ने जिस नौकरी के लिए सालों मेहनत की, उसी से जुड़ा यह सरप्राइज उन्होंने तैयार किया। बेटे जब घर पहुंचा और उसने अपना घर ट्रेन की तरह बना देखा, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पिता की तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि ऐसे माता-पिता हर बच्चे को मिलने चाहिए। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर sole_of_india नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब खूब देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article