वायरल न्यूज़

Video: बछड़े की जान लेने ही वाला था तेंदुआ तभी पहुंच गईं गौमाता, बेटे की ऐसे बचाई जान देखकर दिल भर आएगा

Viral Video: आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ गाय के बछड़े की गर्दन दबोचा हुआ है। वीडियो में ऐसा लगता है कि थोड़ी ही देर में गाय के बछड़े की जान जाने वाली है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वैसी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

Image

गाय का वीडियो (एक्स- @AvPakad)

Viral Video: जंगल की दुनिया से हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आता है, जो लोगों को एडवेंचर में डाल देता है। कई वीडियो दिल छूने वाला भी होता है। किसी वीडियो में आप दो जानवरों को लड़ते देखेंगे तो किसी वीडियो में आप किसी की जान बचाते देखते होंगे। इसी क्रम में जंगल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वीडियो जंगल में रह रही एक मां के बहादुरी को बयां करता है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक तेंदुआ गाय के बछड़े की गर्दन दबोचा हुआ है। वीडियो में ऐसा लगता है कि थोड़ी ही देर में गाय के बछड़े की जान जाने वाली है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वैसी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आप देख पाएंगे कि गौमाता अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बच्चे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लाती है। देखें वीडियो-

वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है। आप देख पाएंगे कि तेंदुआ घात लगाकर बछड़े पर हमला कर देता है। तेंदुए के हमले से बछड़े की जान जाने ही वाली होती है कि गौमाता की नजर अपने बछड़े पर पड़ जाती है। उसे नजर आता है कि खूंखार शिकारी उसके बच्चे की जान लेने वाला है। इसके बाद गाय अपना रौद्र रूप लेकर तेंदुए की तरफ दौड़ती है। जैसे ही तेंदुए गौमाता को रौद्र रूप में देखता है, वह फौरन वहां से भाग खड़ा होता है। इस वीडियो को @AvPakad नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article